Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 8:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»देश की अर्थव्यवस्था में रफ्तार, ब्रिटेन-फ्रांस को पीछे धकेल भारत बना दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था
    कारोबार

    देश की अर्थव्यवस्था में रफ्तार, ब्रिटेन-फ्रांस को पीछे धकेल भारत बना दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था

    Team JoharBy Team JoharFebruary 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार पिछले कई वर्ष के निचले स्तर पर गिर जाने से विपक्ष के निशाने पर आई नरेंद्र मोदी सरकार के लिए अमेरिका के खोजी संस्थान वर्ल्ड पापुलेशन रिव्यू की रिपोर्ट खुशखबरी लाई है और भारत ने ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे धकेलते हुए विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था का तमगा हासिल किया है।
    वर्ष 2019 के लिए इस रिपोर्ट में भारत का सकल घरेलू उत्पाद(जीडीपी) 29 खरब 40 अरब डालर के बराबर हो गया है जो ब्रिटेन से एक खरब और फ्रांस से दो खरब डालर से अधिक है। भारत इस मामले में ब्रिटेन की 28 खरब 30 अरब डालर और फ्रांस की 27 खरब 10 अरब डालर से आगे निकल गया है।
    रिपोर्ट के मुताबिक क्रय शक्ति क्षमता के आधार पर भारत की जीडीपी 10510 अरब डालर के बराबर है जो जापान और जर्मनी से भी अधिक है ।
    गौरतलब है कि है कि श्री मोदी ने 2024 तक भारत को 50 खरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है और इस लिहाज से यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री के इस सपने को पूरा करने की दिशा में अहम नजर आ रही है ।
    रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में आर्थिक उदारीकरण का श्रीगणेश 1990 के दशक में शुरु हुआ और इसके बाद अर्थव्यवस्था को खोलने के लिए आर्थिक सुधार की दिशा में कई बड़े कदम उठाए गए जिनमें विदेशी व्यापार और निवेश पर नियंत्रण कम करना , उद्योगों पर नियंत्रण कम करना , सार्वजिनक क्षेत्र की कंपनियों का निजीकरण करना आदि शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत आत्मनिर्भर बनने की अपनी पहले की नीति से अब आगे बढ़ गया है और खुले बाजार वाली अर्थव्यवस्था के रुप में तेजी से सामने आया है ।
    अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष(आईएमएफ) ने वर्ष 2018 के अंत में अपनी रिपोर्ट में कहा था कि 2019 में ब्रिटेन को पीछे धकेल कर भारत विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। आईएमएफ ने अपनी रिपोर्ट में कहा था ब्रिटेन के आर्थिक रुतबे में कमी आने की वजह विश्व उत्पादन में उभरते बाजारों की बढ़ती पकड़ है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी का भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत, कहा- कार्यकर्ताओं से मिले प्रेम के लिए आभार
    Next Article शरजील इमाम 3 मार्च तक न्यायिक हिरासत में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025
    कारोबार

    सपाट खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में गिरावट

    June 19, 2025
    Latest Posts

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को मिला प्रमाण पत्र, राज्य परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

    June 19, 2025

    20 जून को भी रांची के सभी स्कूल बंद, DC ने जारी किया आदेश

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.