Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jul, 2025 ♦ 2:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»भारतीय पहलवान दीपक पुनिया बने ‘जूनियर फ्रीस्टाइल रेसलर ऑफ द ईयर’
    खेल

    भारतीय पहलवान दीपक पुनिया बने ‘जूनियर फ्रीस्टाइल रेसलर ऑफ द ईयर’

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता भारतीय पुरुष पहलवान दीपक पुनिया ने अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ ली है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने दीपक को ‘जूनियर फ्रीस्टाइल रेसलर ऑफ द ईयर’ चुना है।

    जूनियर से सीनियर वर्ग में शिफ्ट हुए पुनिया ने जूनियर विश्व चैंपियनशिप में 86 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के 18 वर्षों के सूखे को समाप्त किया था। इसके अलावा उन्होंने इस साल सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भी अपने पदार्पण में 86 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था और देश को टोक्यो ओलम्पिक का कोटा दिलाया था।

    पुनिया ने इस सम्मान पर कहा, “मैं बहुत ख़ुशी महसूस कर रहा हूं। दुनिया भर के पहलवानों के बीच से चुना जाना मेरे लिए यह बहुत सम्मान की बात है। अपने प्रदर्शन में सुधार करने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए यह मेरे लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत है।”

    पुनिया इस साल नूर सुल्तान में हुई विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय थे। चोट के कारण वह फाइनल में ईरान के हसन याजदानी के खिलाफ मैट पर नहीं उतर पाए थे। लेकिन उन्होंने अपने पदार्पण को यादगार बनाते हुए 86 किलोग्राम भार वर्ग में टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल किया था। अपने इस शानदार प्रदर्शन के दम पर वह 86 किग्रा वर्ग में यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर पहुंच गए हैं।

    2016 के विश्व कैडेट में स्वर्ण पदक जीतने वाले पुनिया इस समय बीजिंग ओलंपिक के रजत पदक विजेता और 2003 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता मुराद गाइदारोव के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग हासिल कर रहे हैं। पुनिया ने कहा, “मैंने अब तक उनके साथ कुछ दिन की जो ट्रेनिंग की है उससे मैं काफी संतुष्ट हूं। गाइदारोव मेरी कमजोरियों पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मैंने अपनी गति पर काम किया है और अब मैं बेहतर हो रहा हूं।”

    उन्होंने कहा, “मेरे आत्मविश्वास के स्तर में काफी सुधार हो रहा है और इसमें कोई संदेह नहीं है। मैं अब अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक में अपना शत प्रतिशत देने के लिए अधिक उत्सुक हूं। मैं टाटा मोटर्स का आभारी हूं कि वे मेरी सारी जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं।”

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअभिनेता दीपक डोबरियाल ने कहा, बच्चों की बुद्धिमता को नजर अंदाज नहीं किया जाना चाहिए
    Next Article स्मृति मंधाना आईसीसी की वनडे, टी-20 टीम ऑफ द ईयर में शामिल

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान की हुई शुरुआत

    July 4, 2025
    झारखंड

    संयुक्त ट्रेड यूनियनों का राष्ट्रव्यापी हड़ताल 9 जुलाई को

    July 4, 2025
    खूंटी

    पुल से नीचे गिरी बोलेरो, सात लोग घायल

    July 4, 2025
    Latest Posts

    सरकारी दफ्तर में सिगरेट पीने वाले कर्मचारी को सस्पेंड किया गया, CM हेमंत सोरेन ने दिए थे निर्देश

    July 6, 2025

    जंगल में नक्सलियों के IED ब्लास्ट से घायल हाथी की इलाज के दौरान मौत

    July 6, 2025

    प्रशांत किशोर ने BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर लगाए गंभीर आरोप

    July 6, 2025

    गोपाल खेमका ह’त्याकांड: उपमुख्यमंत्री बोले- बख्शे नहीं जायेंगे अपराधी

    July 6, 2025

    श्रावणी मेला 2025: कांवरियों की राह होगी आरामदायक, जानिए खास इंतजाम

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.