Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हिंद महासागर के देशों से रक्षा संबंध बढ़ा रहा भारत, एनएसए अजीत डोभाल ने त्रिपक्षीय बैठक में की चर्चा
    जोहार ब्रेकिंग

    हिंद महासागर के देशों से रक्षा संबंध बढ़ा रहा भारत, एनएसए अजीत डोभाल ने त्रिपक्षीय बैठक में की चर्चा

    Team JoharBy Team JoharNovember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। भारत, मालदीव और मेजबान श्रीलंका के बीच समुद्री और सुरक्षा सहयोग को लेकर शनिवार को कोलंबो में त्रिपक्षीय बैठक हुई। यहां भारत का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल कर रहे हैं। इसके अलावा श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय के सचिव मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) कमल गुणारत्ने और मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी भी एनएसए-स्तरीय इस बैठक के चौथे संस्करण में भाग ले रहे हैं। बैठक हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में समुद्री सुरक्षा में सहयोग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा का अवसर प्रदान करेगी और यह हिंद महासागर देशों के बीच सहयोग के लिए एक प्रभावी मंच के रूप में भी महत्वपूर्ण है।

    इससे पहले की बैठकें मालदीव (2011), श्रीलंका (2013) और भारत (2014) में हुई थीं। मॉरीशस और सेशेल्स ने तीसरी बैठक में अतिथि देशों के रूप में भाग लिया। यह पहली बार है कि बैठक एनएसए स्तर पर आयोजित की जा रही है।

    त्रिपक्षीय बैठक के मौके पर, भारत के एनएसए अन्य उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता भी कर सकते हैं। शुक्रवार को कोलंबो पहुंचे डोभाल का श्रीलंकाई सेना के कार्यवाहक चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा डोभाल ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से एक बैठक के दौरान मुलाकात की, जिसे श्रीलंका के नेता ने, “क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने वाला” एक और अभ्यास बताया।

    डोभाल ने श्रीलंका के रक्षा सचिव मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) कमल गुणारत्ने के साथ अलग से भी बैठक की। कोलंबो में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, “एनएसए अजीत डोभाल ने श्रीलंका के रक्षा सचिव मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) कमल गुणारत्ने से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच बढ़ती रक्षा और सुरक्षा साझेदारी से संबंधित मामलों पर चर्चा की। दोनों गणमान्य लोगों ने दो देशों के बीच मूल्यवान सहयोग को और मजबूत करने के लिए कई कदमों पर सहमति व्यक्त की, जो इस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा में योगदान करते हैं।”

    श्रीलंका के रक्षा सचिव के अलावा, डोभाल ने मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी के साथ भी एक बैठक की और रक्षा एवं सुरक्षा मामलों में भारत और मालदीव के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को गहरा बनाने पर एक विस्तृत चर्चा की।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेश की अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में : डॉ. उरांव
    Next Article बिहार में हर हाल में अपराध पर रखें नियंत्रण : नीतीश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    चाईबासा

    रेस्टोरेंट में रेड, तीन किलो नकली पनीर बरामद, 10 हजार जुर्माना

    June 17, 2025
    देश

    इंडिगो फ्लाइट में मिली बम की धमकी, नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    June 17, 2025
    Latest Posts

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    रेस्टोरेंट में रेड, तीन किलो नकली पनीर बरामद, 10 हजार जुर्माना

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.