Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Nov, 2025 ♦ 3:23 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»भारत-चीन सीमा विवाद पर नजर बनाए हुए है अमेरिका
    विदेश

    भारत-चीन सीमा विवाद पर नजर बनाए हुए है अमेरिका

    Team JoharBy Team JoharJune 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    वाशिंगटन । अमेरिका ने कहा है कि भारत-चीन सीमा पर मौजूदा स्थिति की उसे पूरी जानकारी है और वह इस पर निगरानी रखे हुए है। अमेरिका ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गलवान घाटी क्षेत्र में चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन ऑफ आर्मी (पीएलए) के साथ हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिकों की मौत पर संवेदना प्रकट की है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता केलीग मैकनैनी ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में यह बात कही।

    प्रवक्ता ने कहा,“ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस घटनाक्रम से पूरी तरह से अवगत हैं। अमेरिका पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गलवान घाटी क्षेत्र में भारतीय और चीनी सेना के बीच की मौजूदा स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हमने भारतीय सेना की ओर से जारी वक्तव्य को देखा है जिसमें इस हिंसक झड़प में 20 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की गयी है। हम इस पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। ”

    अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से भारत और चीन के बीच मध्यस्थता करने के सवाल पर प्रवक्ता ने कहा, “ इसको लेकर अब तक कोई औपचारिक योजना नहीं है।”

    सुश्री मैकनैनी ने कहा, “ दो जून को राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ टेलीफोन पर बातचीत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-चीन सीमा की स्थिति पर भी चर्चा की थी।” गत माह श्री ट्रम्प ने भारत और चीन के बीच सीमा विवाद मुद्दे पर मध्यस्थता करने की पेशकश की थी जिसे भारत ने खारिज कर दिया था।

    गौरतलब है कि सोमवार की रात पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 सैनिक शहीद हो गये थे। सूत्रों के अनुसार इस हिंसक झड़प में चीन के 50 सैनिक मारे गए हैं।

    #World news Latest news Online news Trump
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडेक्सामेथासोन कोरोना वायरस का इलाज नहीं है : डब्ल्यूएचओ
    Next Article मणिपुर में संकट में फंसी बीजेपी सरकार, 9 विधायक हुए बागी

    Related Posts

    विदेश

    बुसान में ट्रंप-शी की मुलाकात, अमेरिका-चीन संबंधों में आई नरमी

    October 30, 2025
    विदेश

    गाज़ा में युद्धविराम के बावजूद हवाई हमले, 30 लोगों की मौ’त

    October 29, 2025
    विदेश

    कतर के अमीर शेख से मिले ट्रंप, बोले- मध्य पूर्व में अब शांति एक हकीकत

    October 26, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में पांच काराधीक्षकों का तबादला… देखें लिस्ट

    November 1, 2025

    दिलीप बिल्डकॉन ने पकुड़ प्रशासन को सौंपे 50 रोड ट्रैफिक बैरियर…

    October 31, 2025

    जीएसटी दर घटने से महंगे रेडीमेड वेस्त्रों के दाम में आई है भारी गिरावट : दिलीप जटिया…

    October 31, 2025

    घाघरा में माओवादी पोस्टर से मचा हड़कंप, पुलिस ने हटाकर शुरू की जांच

    October 31, 2025

    जामताड़ा में भाजपा की ‘रन फॉर यूनिटी’, सरदार पटेल को दी गयी श्रद्धांजलि

    October 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.