Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 6:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हरा भारत फाइनल में 
    खेल

    सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हरा भारत फाइनल में 

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2023Updated:November 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई: टीम इंडिया ने 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. गुरूवार को मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में भारत ने पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराते हुए शान से फाइनल में एंट्री मारी. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 397 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने ताबातोड अंदाज में पारी की शुरुआत की. रोहित शर्मा 47 रन बना कर टिम साउदी के शिकार बने. वहीं शुभमन गिल ने 80 रनों की पारी खेली. हालांकि वो रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए. उसके बाद किंग विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के शानदार शतकों के बाद मोहम्मद शमी ने अपनी घातक गेंदबाजी से भारत को 12 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा दिया.

    विराट कोहली ने अपना रिकॉर्ड 50वां शतक लगा कर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. विराट अब दुनिया में 50 वनडे शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है. न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने 134 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. मोहम्मद शमी ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 327 रनों पर निपटा दिया.

    भारत ने पहले खेलने के बाद 397 रन बनाए थे. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 327 रनों पर ढेर हो गई. बता दें कि भारत ने चौथी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है. इससे पहले भारत ने 1983, 2003 और 2011 में भी फाइनल तक का सफर तय किया था, जिसमें से 1983 और 2011 में भारत ने वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. इंडिया की इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड से 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की हार का हिसाब भी बराबर कर लिया है.

     

    ind vs NZ आइसीसी वर्ल्ड कप 2023 इंडिया इंडिया vs न्यूज़ीलैंड मोहम्मद शमी रोहित शर्मा वर्ल्ड कप विराट कोहली शुभमन गिल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोपाल मैदान में टाटा स्टील के संवाद कार्यक्रम का बुधवार को हुआ आगाज
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 16 November 2023 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल

    Related Posts

    खूंटी

    विकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो

    June 16, 2025
    गुमला

    धान व्यापारी लूटपाट मामले में दो को पुलिस ने दबोचा

    June 16, 2025
    झारखंड

    बलिदान दिवस पर राज्य के नवनिर्माण की हुंकार भरेगी आजसू : प्रवीण प्रभाकर

    June 16, 2025
    Latest Posts

    विकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो

    June 16, 2025

    धान व्यापारी लूटपाट मामले में दो को पुलिस ने दबोचा

    June 16, 2025

    बलिदान दिवस पर राज्य के नवनिर्माण की हुंकार भरेगी आजसू : प्रवीण प्रभाकर

    June 16, 2025

    1 जुलाई से बिना आधार लिंक के नहीं मिलेंगे तत्काल टिकट, जानें क्या है नया नियम

    June 16, 2025

    पोस्ट ऑफिस के बड़ा बाबू की संदिग्ध मौ’त, भाई ने लगाया ह’त्या का आरोप

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.