Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 9:58 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»भारत टेस्ट रैंकिंग में बना नंबर वन, ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर खिसका
    खेल

    भारत टेस्ट रैंकिंग में बना नंबर वन, ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर खिसका

    Team JoharBy Team JoharMay 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    India became number one in Test rankings, Australia slipped to second place
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुबई। भारत ने टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ कर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया पिछले 15 महीने से नंबर एक पर था। भारत के फिलहाल 121 रेटिंग अंक हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया 121 से 116 अंकों पर आ चुका है। ऐसा रैंकिंग में अपडेशन के कारण हुआ है, जिसमें घरेलू सीरीज जीत को कम और विदेशी सीरीज जीत को अधिक अंक दिए गए हैं। मई 2022 से भारत ने सात टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें चार में जीत, दो में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ है।

    इस अपडेट का इंग्लैंड को भी फायदा हुआ है, क्योंकि इस अपडेट में मई 2020 से मई 2022 के मैचों के रैंकिंग अंकों को आधा कर दिया गया है। ऐसे में 2021-22 के एशेज में 4-0 की मिली हार का अधिक नुकसान इंग्लिश टीम को नहीं हुआ है, वहीं ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स के आने के बाद तो इस टीम ने मई 2022 से 12 में से 10 टेस्ट जीते हैं। इससे पहले टीम को फरवरी 2021 से मई 2022 के बीच हुए 17 टेस्ट मैचों में से सिर्फ़ एक टेस्ट में जीत मिली थी। इंग्लैंड की टीम अब 114 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

    हालांकि इसके बाद रैंकिंग में कुछ अधिक बदलाव नहीं हुआ है। दक्षिण अफ्ऱीका की टीम 104 अंकों के साथ चौथे, जबकि न्यूजीलैंड की टीम 100 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सात जून से इंग्लैंड के ओवल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मुकाबला होना है।

    australia ICC India number one test ranking ऑस्ट्रेलिया टेस्ट रैंकिंग नंबर वन भारत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडायन बिसाही के आरोप में वृद्ध दंपति की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या
    Next Article झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारियों का स्थानांतरण, एक अधिकारी का ट्रांसफर स्थगित

    Related Posts

    खेल

    भारत ने फिर ठुकराया पाकिस्तान से मुकाबला, WCL सेमीफाइनल रद्द

    July 30, 2025
    खेल

    WCL 2025 : भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल पर संकट, आयोजकों की बढ़ी टेंशन

    July 30, 2025
    झारखंड

    भारत ने किया ‘प्रलय’ मिसाइल का लगातार दो बार सफल परीक्षण, 500KM तक है मारक क्षमता

    July 29, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    July 31, 2025

    सड़क हादसे में इंजीनियरिंग के तीन छात्रों की गई जान, दो की हालत नाजुक

    July 31, 2025

    राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे देवघर, राष्ट्रपति के कार्यक्रम में होंगे शामिल

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा : आज देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, कल धनबाद में होगा कार्यक्रम

    July 31, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 31 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.