Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारत ने लद्दाख में किया सियाचिन जैसा इंतजाम, चीन नहीं कर पाएगा घुसपैठ
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत ने लद्दाख में किया सियाचिन जैसा इंतजाम, चीन नहीं कर पाएगा घुसपैठ

    Team JoharBy Team JoharAugust 2, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख से भारत और चीन की सेनाएं गतिरोध खत्म करने और पीछे हटने को तैयार हो गई हैं। इसके बावजूद चीन के तेवर को देखते हुए भारत ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर खूंटा गाड़ने की तैयारी कर ली है। सर्दियां आने वाली हैं और उस समय दोनों ही देशों के लिए एलएसी पर सैनिकों की तैनाती करना मुश्किल हो जाएगा। लेकिन भारत ने कमर कस ली है ताकि अगले साल चीन अप्रैल 2020 जैसी हरकत न दोहरा सके। इसके लिए लद्दाख में तैनात जवानों को सियाचिन में तैनात जवानों की तरह अत्याधुनिक उपकरण दिए जाएंगे।

    लद्दाख में भारत ने चीन के बराबर जवानों की तैनाती और जरूरी ढांचा खड़ा किया हुआ है। दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के बाद चीनी सेना पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 (गलवां), 15-16 (हॉट स्प्रिंग्स), पेट्रोलिंग प्वाइंट 17ए (गोगरा) से हटी है लेकिन वह पैगोंग त्सो से पीछे हटने को तैयार नहीं है।
    ऐसे में सैन्य कमांडरों ने तय किया है कि एलएसी पर खास इलाकों में जवान तैनात किए जाएंगे ताकि अगले साल चीन की घुसपैठ को रोका जा सके। इस साल चीनी सेना ने सर्दियों के बाद घुसपैठ करने की कोशिश की थी।

    कपड़ों की जरूरत पूरी करने के लिए घरेलू निर्माताओं को दिए ऑर्डर
    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, लद्दाख में एलएसी के पेट्रोलिंग प्वाइंट 15, 16 और 17 पर ज्यादा बर्फ नहीं गिरती है लेकिन चांग ला (पास) 17,000 फीट की ऊंचाई पर है। यह पास पैंगोंग त्सो के डिफेंस के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और सर्दियों में यह बर्फ से पूरी तरह ढक जाता है।

    एक सैन्य कमांडर ने कहा, ‘सर्दियों में कपड़ों की जरूरत को पूरा करने के लिए हमने न केवल घरेलू निर्माताओं को ऑर्डर दिए हैं बल्कि सालटोरो रिज और सियाचिन ग्लेशियर के अलावा बाकी जगह तैनात जवानों से एक्स्ट्रीम स्नो क्लोदिंग देने को कहा है। जैसे परतापुर और थोसे में तैनात जवानों को भी सियाचिन जैसे कपड़े दिए जाते हैं लेकिन इन दो बेस की ऊंचाई लेह जितनी नहीं है। ऐसे में सबसे खराब स्थिति में यहां तैनात जवानों को अपने साथी जवानों को जैकेट्स, ट्राउजर्स, ग्लव्स, बूट्स और गॉगल्स देने के लिए कहेंगे।’

    Chaina India Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ से जुड़े जम्मू-कश्मीर समेत 24 राज्य
    Next Article भव्य होगा राम मंदिर, तीन साल में हो जाएगा तैयार, आर्किटेक्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    गुमनाम शिकायत से JPSC-JSSC की परीक्षा-रिजल्ट-चयन रद्द होने तक: जानिए हेमंत सोरेन ने कब-कब लिया बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड: JPSC-JSSC रिफॉर्म के लिए बनेगी कमेटी, TDPL की परीक्षाएं और चयन रद्द होंगे: हेमंत सोरेन

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC रद्द होने के बाद छात्रों का जश्न, खुशी में छलके आंसू; लगे वंदे मातरम और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : जेपीएससी सदस्य अजीता भट्टाचार्य का पीए ब्रज कुमार राम गिरफ्तार, सीआईडी ने भेजा जेल

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Joharlive Breaking : जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते से सीआईडी ने की 48 घंटे तक पूछताछ

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : छात्रों से वार्ता से पहले CM हेमंत सोरेन की मंत्रियों संग बैठक, शाम 4:30 बजे होगा मंथन

    August 17, 2026
    Latest Posts

    गुमनाम शिकायत से JPSC-JSSC की परीक्षा-रिजल्ट-चयन रद्द होने तक: जानिए हेमंत सोरेन ने कब-कब लिया बड़ा फैसला

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड: JPSC-JSSC रिफॉर्म के लिए बनेगी कमेटी, TDPL की परीक्षाएं और चयन रद्द होंगे: हेमंत सोरेन

    August 17, 2026

    JPSC-JSSC रद्द होने के बाद छात्रों का जश्न, खुशी में छलके आंसू; लगे वंदे मातरम और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे

    August 17, 2026

    Breaking : जेपीएससी सदस्य अजीता भट्टाचार्य का पीए ब्रज कुमार राम गिरफ्तार, सीआईडी ने भेजा जेल

    August 17, 2026

    Joharlive Breaking : जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते से सीआईडी ने की 48 घंटे तक पूछताछ

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.