Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पाकुड़ में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन, किसानों को मिलेगा लाभ
    झारखंड

    पाकुड़ में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन, किसानों को मिलेगा लाभ

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2024Updated:December 19, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़ : पाकुड़ जिले के काशीला प्रखंड में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन कांग्रेस विधायक श्रीमती निशात आलम और उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से किया हैं. इस अवसर पर डीसी मनीष कुमार ने कहा कि यह कोल्ड स्टोरेज स्थानीय किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि अब वे अपनी उपज को सुरक्षित रख पाएंगे और उच्चतम कीमतों पर बेच सकेंगे. कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग द्वारा 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस कोल्ड स्टोरेज का संचालन आलम कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा.

    डीसी मनीष कुमार ने कहा कि

    उद्घाटन के बाद डीसी मनीष कुमार ने यह भी बताया कि पाकुड़ जिले में कोल्ड स्टोरेज की क्षमता बहुत कम थी, लेकिन अब इस नवनिर्मित कोल्ड स्टोरेज से न केवल पाकुड़, बल्कि आसपास के जिलों के किसानों को भी काफी सहूलियत मिलेगी. साथ ही, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के प्रयास जारी हैं. इस अवसर पर कृषि मेला भी आयोजित किया गया, जिसमें किसानों को कृषि से जुड़ी जानकारियाँ दी गईं.

    विधायक श्रीमती निशात आलम ने इस कोल्ड स्टोरेज के महत्व को समझाते हुए कहा कि इससे किसानों को अपनी फसल को अच्छे मूल्य पर बेचने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. उन्होंने यह भी कहा कि किसान अब अपने टमाटर, आलू, धनिया और फलों सहित अन्य कृषि उत्पादों का भंडारण कर सकते हैं, जिससे पीक सीजन के दौरान बेहतर मूल्य मिल सकेगा. उपायुक्त मनीष कुमार ने यह भी बताया कि पाकुड़ जिले में अबुआ आवास के तहत 1000 आवास पूरे हो चुके हैं, और 31 दिसंबर तक और 1000 आवास पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है. इस तरह कुल मिलाकर 2000 आवासों का निर्माण किया जाएगा.

    विधायक और उपायुक्त ने किसानों और मत्स्यजीवियों को दी योजनाओं के तहत सहायता

    इसके अलावा, विधायक और उपायुक्त ने मत्स्यजीवी समिति के 5 लाभुकों को विभिन्न योजनाओं के तहत चेक का वितरण किया. इसके तहत बतख पालन, महाझींगा पालन, नाव और केज हाउस निर्माण के लिए अनुदान दिया गया. साथ ही, 6 प्रगतिशील किसानों को सर्टिफिकेट और 5 लाभुकों को कम्बल वितरित किए गए.

    इस कार्यक्रम में सांसद राजमहल की माता शांति सरोजनी मुर्मु, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री अभिषेक कुमार सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री चंद्रजीत खलखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती बसंती ग्लाडियस बाड़ा, जिला मत्स्य पदाधिकारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पाकुड़ और साहेबगंज, आलम कंस्ट्रक्शन के मालिक मेहताब आलम, इफ्तिघार आलम एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित थे.

    Also Read : पुष्पा 2 ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 14 दिनों में कमाए 600 करोड़

    5000 MT 5000 मीट्रिक टन Abua Housing Agricultural Fair agricultural products Alam Construction Benefits to Farmers Blanket Distribution Boat Cage House Certificate Distribution Check Distribution Cold Storage Congress MLA Deputy Commissioner Manish Kumar development district officer Duck Farming government schemes Grants Kashila Block Maha Prawn Farming Matsyajeevi Samiti MP Shanti Sarojini Murmu Nishat Alam Pakur District. price public welfare. Regional Farmers storage अनुदान अबुआ आवास आलम कंस्ट्रक्शन उपायुक्त मनीष कुमार कम्बल वितरण कांग्रेस विधायक काशीला प्रखंड किसानों को लाभ कृषि उत्पाद कृषि मेला केज हाउस कोल्ड स्टोरेज’ क्षेत्रीय किसान चेक वितरण जनकल्याण जिला अधिकारी नाव निशात आलम पाकुड़ पाकुड़ जिला. Pakur बतख पालन भंडारण मत्स्यजीवी समिति महाझींगा पालन मूल्य विकास सरकार की योजनाएं सर्टिफिकेट वितरण सांसद शांति सरोजनी मुर्मु
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के मानगो में यात्रियों से भरी बस का ब्रेक फेल, बड़ा हादसा टला
    Next Article पुष्पा 2 ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 14 दिनों में कमाए 600 करोड़

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.