Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सारंडा ऑपेरशन में IPS अमित रेणु की टीम ने रचा ऐतिहासिक सफलता, दुर्दांत अनल समेत 15 इनामी नक्सली ढ़ेर
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा ऑपेरशन में IPS अमित रेणु की टीम ने रचा ऐतिहासिक सफलता, दुर्दांत अनल समेत 15 इनामी नक्सली ढ़ेर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 22, 2026Updated:January 22, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सारंडा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : सारंडा के घने जंगलों में झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ ने ऐसा ऑपरेशन किया है, जिसे नक्सल उन्मूलन की दिशा में निर्णायक माना जा रहा है। किरीबुरू थाना क्षेत्र में चल रहे विशेष अभियान “मेधाबुरू” के दौरान गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच कई चरणों में मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में 15 नक्सली मारे गए, जिनमें मोस्ट वांटेड माओवादी नेता अनल उर्फ पतिराम मांझी भी शामिल है। यह वही अनल दा है, जिसका नाम वर्षों से कोल्हान और सारंडा में खौफ का पर्याय बना हुआ था। उस पर झारखंड, ओडिशा और एनआईए को मिलाकर दो करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार 2022 के बाद से सुरक्षा बलों पर हुए कई बड़े हमलों और विस्फोटों में उसी के दस्ते की अहम भूमिका रही है।

    सटीक सूचना, तेज फैसला

    चाईबासा एसपी अमित रेणु को पुख्ता इनपुट मिला था कि अनल दा अपने टॉप कैडर के साथ सारंडा में मूव कर रहा है। सूचना मिलते ही देरी नहीं की गई। उन्होंने झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ, 209 कोबरा और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम गठित कर खुद ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की। हर मूवमेंट तय रणनीति के तहत हुआ, ताकि नक्सलियों को भागने का मौका न मिले।

    सुबह 6:30 बजे पहली मुठभेड़

    गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे पहली मुठभेड़ हुई। इसके बाद जंगल के अलग अलग हिस्सों में लगातार फायरिंग चलती रही। नक्सलियों ने घबराहट में अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जबकि सुरक्षा बलों ने अमित रेणु की तय गाइडलाइन के अनुसार सीमित और सटीक जवाबी कार्रवाई की। इसका असर साफ दिखा।

    शव, हथियार और नेटवर्क का खुलासा

    तलाशी के दौरान 15 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। मौके से भारी मात्रा में हथियार, गोला बारूद और दैनिक उपयोग की सामग्री भी मिली है। मारे गए नक्सलियों में अनल के अलावा अनमोल उर्फ सुशांत, अमित मुंडा, पिंटू लोहरा, लालजीत उर्फ लालु, राजेश मुंडा, बुलबुल अलदा, बबिता, पूर्णिमा, सुरजमुनी और जोंगा शामिल हैं। इनमें कई महिला कैडर भी थीं, जो संगठन में अहम जिम्मेदारियां संभाल रही थीं।

    सारंडा में अब तक की सबसे बड़ी सफलता

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह ऑपरेशन सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में माओवादी नेटवर्क पर सीधा और गहरा प्रहार है। आईपीएस अमित रेणु के जिले की कमान संभालते ही यह अब तक की सबसे बड़ी और प्रभावी कार्रवाई मानी जा रही है। लगातार दबाव के चलते नक्सलियों की गतिविधियां सीमित हुई हैं और उनका सांगठनिक ढांचा कमजोर पड़ा है।

    अंतिम चेतावनी और साफ संदेश

    झारखंड पुलिस ने शेष बचे उग्रवादियों से साफ शब्दों में कहा है कि हथियार छोड़ें और राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ लें। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

    Also Read : दुर्दांत अनल, अनमोल और चंदन समेत 15 नक्सलियों का खात्मा, मुठभेड़ जारी

    Decisive blow in Saranda: 15 Maoists killed eliminating 15 wanted Naxalites In the Saranda operation including the notorious Anal. IPS Amit Renu's team achieved a historic success notorious Annal eliminated. दुर्दांत अनल का अंत दुर्दांत अनल समेत 15 इनामी नक्सली ढ़ेर सारंडा सारंडा ऑपेरशन में IPS अमित रेणु की टीम ने रचा ऐतिहासिक सफलता सारंडा में निर्णायक वार : 15 नक्सली ढेर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड की रेल मांगें उठीं मजबूती से, रांची में हुआ मंथन
    Next Article कुख्यात राहुल सिंह का दावा- मसौढ़ी में पकड़ा गया परमानंद उसका भाई, लॉरेंस से कोई लेना-देना नहीं

    Related Posts

    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.