Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 2:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अगले 24 घंटे में झारखंड में ठंड बढ़ने के आसार, हवा के कारण कनकनी बढ़ी
    झारखंड

    अगले 24 घंटे में झारखंड में ठंड बढ़ने के आसार, हवा के कारण कनकनी बढ़ी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची ।  झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब समाप्त हो गया है. लेकिन सुबह के वक्त में धुंध और कोहरा देखने को मिला. बाद में आसमान साफ हो गया. आसमान से काले बादल हटने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट भी देखी गई. लोग घरों के अंदर हीटर और अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचते रहे. अगले 24 घंटे में 2 डिग्री तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आमिर बताते हैं कि झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है, जिस वजह से आसमान में बादल छटते ही, ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिली है. आज से आसमान पूरी तरह से साफ हो गया है, लेकिन तापमान में लगभग 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है. क्योंकि पहाड़ों पर बर्फवारी शुरू हो गई है. जिससे आने वाली हवा के कारण कनकनी बढ़ गई है.

    मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है. पहाड़ों पर हो रहे भारी बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है. अभी दो-तीन दिनों तक बर्फबारी होने का अनुमान है. इसलिए ठंड में किसी भी प्रकार की राहत की उम्मीद नहीं बताई जा रही है. वहीं, 4 दिन बाद फिर उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ शुरू होगा इससे ठंड में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती.

    पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा है. वहीं झारखंड में उच्चतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया है, जबकि झारखंड में न्यूनतम तापमान गोड्डा में 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रांची में न्यूनतम तापमान 8.9, जमशेदपुर में 11.4 डालटेनगंज 10.3 बोकारो 9.1 चाईबासा में 10.2 देवघर में 8 .7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो रांची में उच्चतम तापमान 20.9 जमशेदपुर में 23.4 डाल्टनगंज 20.2 बोकारो में 21.1 चाईबासा में 24.4 और देवघर में 21.1 रिकॉर्ड किया गया है।

    Weather
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article28-30 जनवरी तक होगी JPSC की मुख्य परीक्षा, आयोग ने जारी किया टाइम टेबल
    Next Article थड़पखना मस्जिद, मदरसा पंचायत कमिटी का चुनाव संपन्न, नसीम अध्यक्ष और मुश्ताक सचिव निर्वाचित

    Related Posts

    जमशेदपुर

    झारखंड में कचरा गाड़ियों पर लगेगा ट्रैकिंग सिस्टम और RFID

    August 2, 2025
    झारखंड

    आज 5 घंटे देरी से चलेगी रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में विवाहिता की गला रेतकर ह’त्या, 9 साल पहले की थी लव मैरेज

    August 2, 2025
    Latest Posts

    71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड : ‘द केरला स्टोरी’ को मिला सम्मान, सीएम ने जताई नाराजगी

    August 2, 2025

    झारखंड में कचरा गाड़ियों पर लगेगा ट्रैकिंग सिस्टम और RFID

    August 2, 2025

    वोटर लिस्ट से 65 लाख नाम हटाए जाने पर सियासी बवाल, तेजस्वी यादव का नाम भी कटा

    August 2, 2025

    बिहार के रेलवे स्टेशनों पर बढ़ेगी सुविधा, ATVM से टिकट लेना होगा आसान

    August 2, 2025

    आज 5 घंटे देरी से चलेगी रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.