Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2026 ♦ 7:46 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»एलएनटी अभियंता सत्येंद्र सिंह हत्याकांड में अमन गिरोह के दो शूटर गिरफ्तार, विभिन्न थानों में दर्ज है आठ मामले
    झारखंड

    एलएनटी अभियंता सत्येंद्र सिंह हत्याकांड में अमन गिरोह के दो शूटर गिरफ्तार, विभिन्न थानों में दर्ज है आठ मामले

    Team JoharBy Team JoharApril 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JJoharlive Team

    बड़कागांव रोड से हुई दोनों शूटर की गिरफ्तारी

    पिस्टल, कारतूस, 10 मोबाइल व एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद
    हजारीबाग : पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एलएनटी अभियंता सत्येंद्र सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी शिवा जी राव को उसके एक अन्य सहयेागी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शिवा से पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त नाईन एमएम पिस्टल, लेवी के लिए प्रयोग की गयी 10 मोबाइल व सीम भी बरामद की है। यह जानकारी एसपी कार्तिक एस ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। बताया कि 19 फरवरी को बड़कागांव रोड में एलएनंटी अभियंता सत्येंद्र कुमार सिंह को श्रीवास्तव गिरोह के सरगना अमन श्रीवास्तव के इशारे पर पुंदरी के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या के बाद सोशल मीडीया पर शिवाजी राव उर्फ उर्फ शिवा, उर्फ महेश पाल उर्फ पवन मूल नाम धर्मवीर साव पिता सुकचंद साव ओरिया थाना मुफ्फसिल ने हत्या की जिम्मेवारी ली थी। धर्मवीर साव को बड़कागांव रोड में उसके सहयोगी राकेश कुमार साव पिता तिलक साव लिपदा थाना चतरा जिला चतरा के साथ पकड़ा गया । एसपी ने बताया कि बताया कि सत्येंद्र कुमार सिंह की हत्या लेवी के लिए की गयी थी और लेवी अमन श्रीवास्तव गिरोह के द्वारा मांगा था। लेवी नहीं देने के कारण सत्येंद्र सिंह की हत्या हुई । कहा कि धर्मवीर का आपराधिक रिकार्ड है और हजारीबाग के बड़कागांव, केरेडारी, चरही, कटकमदाग के अलावा मुफ्फसिल थाना में आठ मामले दर्ज है। प्रेसवार्ता में एसडीपीओ विष्णुगढ़ ओम प्रकाश, बड़कागांव नेहालउद्दीन, इंस्पेक्टर बड़कागांव के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    2 साल से सक्रिय कई अन्य से भी मांगी थी लेवी, पोस्टर जब्त

    एसपी ने बताया कि शिवा उर्फ धर्मवीर साव पिछले दो सालों से बड़कागांव क्षेत्र में सक्रिय था और अमन श्रीवास्तव के लिए काम कर रहा था। बताया कि अमन के इशारे पर उसने कोल क्षेत्र में काम करने वाली कई अन्य कंपनियों के पदाधिकारियों से लेवी मांगी। इनमें एक सत्येंद्र कुमार सिंह भी था। लेवी को लेकर सीधे तौर पर इसके द्वारा मना कर दिए जाने के बाद उसकी रेकी कर गोली मारी गयी। बताया कि धर्मवीर के अन्य जिलों के आपराधिक रिकार्ड को तलाश जा रहा है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमधुपुर विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी को समर्थन देगी भाकपा : भुवनेश्वर मेहता
    Next Article रांची : मॉल के गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी, अग्निशमन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला युवक, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

    May 12, 2026
    जामताड़ा

    थाईलैंड में चमकी कुंडहित की बेटी दिवाशी हेंब्रम, एयरगन शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक

    May 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिन्दपीढ़ी में नशे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 6 तस्कर गिरफ्तार

    May 12, 2026
    Latest Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला युवक, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

    May 12, 2026

    माओवादी नेटवर्क को डबल झटका : माधई पात्रा का आत्मसमर्पण और 15 लाख की इनामी महिला कमांडर गिरफ्तार

    May 12, 2026

    थाईलैंड में चमकी कुंडहित की बेटी दिवाशी हेंब्रम, एयरगन शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक

    May 12, 2026

    हिन्दपीढ़ी में नशे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 6 तस्कर गिरफ्तार

    May 12, 2026

    हजारीबाग में SP ने की अपराध समीक्षा बैठक : वारंट, कुर्की और पुराने केस निपटाने का सख्त आदेश

    May 12, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.