Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची : मॉल के गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी, अग्निशमन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
    झारखंड

    रांची : मॉल के गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी, अग्निशमन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    Team JoharBy Team JoharApril 2, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। रातू रोड स्थित एक निर्माणाधीन मॉल के गोदाम में आग लगने से शुक्रवार की सुबह अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखने के बाद आसपास के रहने वाले लोग दहशत में आ गए। मामले की जानकारी आनन-फानन में अग्निशमन विभाग को दी गई। जिसके बाद अग्निशमन विभाग के दस्ते ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

    रांची के रातू रोड स्थित आकाशवाणी कार्यालय के ठीक सामने एक मॉल का निर्माण किया जा रहा है. मॉल के निर्माण के लिए भारी मात्रा में प्लाई और लकड़ी अभी मंगवाई गयी है. शुक्रवार की सुबह अचानक सेंट्रिंग प्लाई में आग लग गई। मॉल में तैनात गार्ड कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने भयावह रूप ले लिया। हालांकि मौके पर मौजूद मॉल के गार्ड ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद से ही पहले आग पर काबू पाने की कोशिश करते हुए अग्निशमन विभाग को मामले की जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन विभाग का दस्ता मात्र 20 मिनट में ही मौके पर पहुंच गया और 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

    स्थानीय लोगों की सूझबूझ और अग्निशमन विभाग के अलर्ट रहने की वजह से मॉल में खड़ी करोड़ों की मशीन जलने से बच गई. जहां आग लगी हुई थी, वहीं पर कई कीमती कंस्ट्रक्शन में प्रयोग की जाने वाली मशीनें भी थीं, एक मशीन के टायर में आग भी लग गई थी, लेकिन मौका रहते आग पर काबू पा लिया गया। जिसके चलते करोड़ों का नुकसान होने से बच गया।

    रातू रोड कि जिस मॉल के गोदाम में आग लगी थी, वह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है. आग लगने की वजह से आसपास रहने वाले अपार्टमेंट और घरों के लोग दहशत में आ गए। उन्होंने अपनी छत के ऊपर से वीडियो बनाकर लोगों से मदद की अपील भी की थी। हालांकि अग्निशमन विभाग के दस्ते ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़े वारदात को होने से टाल दिया।

    Jhakrhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएलएनटी अभियंता सत्येंद्र सिंह हत्याकांड में अमन गिरोह के दो शूटर गिरफ्तार, विभिन्न थानों में दर्ज है आठ मामले
    Next Article आदल सिंह हत्याकांड में 1 आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Latest Posts

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.