Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ईडी की पूछताछ में जेलर ने स्वीकार की गलती, कहा – रात के अंधेरे में प्रेम प्रकाश और छवि रंजन को मिलवाया था
    झारखंड

    ईडी की पूछताछ में जेलर ने स्वीकार की गलती, कहा – रात के अंधेरे में प्रेम प्रकाश और छवि रंजन को मिलवाया था

    Team JoharBy Team JoharJuly 2, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ed
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) की पूछताछ में दिन पर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के जेलर नसीम खान ने ईडी की पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। जेलर ने अपनी गलती को स्वीकार किया है। जेलर नसीम खान ने कहा है कि रात के अंधेरे में प्रेम प्रकाश और निलंबित आईएएस छवि रंजन को चोरी छिपे मिलवाया था।

    जेल मैन्युअल का उल्लंघन कर दोनों को मिलवाने की गलती को स्वीकार किया है। इसके अलावा जेलर ने ईडी के अधिकारियों को कई जानकारी दी है। निलंबित आईएएस छवि रंजन भूमि घोटाला मामले में पांच मई को होटवार स्थित केंद्रीय कारा भेजे गए थे। उन्हें ईडी ने चार मई की रात पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। जेल में प्रेम प्रकाश पहले से बंद है। उसे ईडी ने अवैध खनन मामले में जेल भेजा था।

    जब छवि रंजन पांच मई की शाम जेल पहुंचे तो जेल प्रशासन से उन्होंने प्रेम प्रकाश से मुलाकात की इच्छा जताई। इसके बाद जेलर नसीम खान ने ही रात के अंधेरे में प्रेम प्रकाश का सेल खुलवाया, उसके चेहरे पर गमछा बंधवाया और उसके बाद उसे लेकर छवि रंजन के अपर डिविजन सेल में पहुंचाया। वहां 40 मिनट तक दोनों की बंद कमरे में बातचीत हुई है।

    सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं कराया तो होगी कार्रवाई

    बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के काराधीक्षक हामिद अख्तर को ईडी ने शुक्रवार को पूछताछ के बाद हिदायत के साथ छोड़ा था कि वे पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के बाद का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराएं। काराधीक्षक को नेताओं व नौकरशाहों के करीबी प्रेम प्रकाश की गिरफ्तारी के बाद का भी सीसीटीवी फुटेज देने के लिए कहा गया है। ईडी ने काराधीक्षक को यह हिदायत दी है कि अगर वे सीसीटीवी फुटेज नहीं देते हैं तो उन्हें आरोपितों से मिलीभगत का दोषी माना जाएगा। यह भी माना जाएगा कि उन्होंने जानबूझकर साक्ष्य मिटाया। ईडी उनपर एक सजिश के तहत साक्ष्य मिटाने का आरोपित मानकर उसके अनुसार जेल अधीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करेगी।

    Chhavi Ranjan dark of night ED interrogation introduced jailer accepted mistake jailer Nasim Khan jharkhand Prem Prakash ranchi जेलर नसीम खान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज : पहाड़ से निकल रहा है लाल पानी, दैवीय शक्ति से जोड़कर देख रहे लोग, ग्रामीणों ने शुरू की पूजा-पाठ
    Next Article दुल्हन की तरह सजधज कर तैयार देवघर, 4 जुलाई को विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का उद्घाटन

    Related Posts

    क्राइम

    CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    July 29, 2026
    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    Latest Posts

    CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    July 29, 2026

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.