Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Oct, 2025 ♦ 7:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एक्शन में, मेडिकल स्टोर्स पर किया औचक जांच…
    झारखंड

    रांची में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एक्शन में, मेडिकल स्टोर्स पर किया औचक जांच…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaOctober 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शुक्रवार को अचानक निरीक्षण पर निकले। मध्य प्रदेश और गुजरात में कफ सिरप से बच्चों की मौत की घटनाओं के बाद झारखंड सरकार ने एहतियातन तीन कफ सिरप — कोल्ड्रिफ, रेस्पिफ्रेश टीआर और रिलीफ — की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

    इसी क्रम में मंत्री डॉ. अंसारी ने राजधानी के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित जय हिंद फार्मा मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टोर में मौजूद दवाओं का स्टॉक जांचा और खासतौर पर प्रतिबंधित सिरप की उपलब्धता की जानकारी ली।

    निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राज्य में किसी भी मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित सिरप की बिक्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “जो भी दुकान इन बैन सिरप्स की बिक्री करते पकड़ी जाएगी, उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।”

    मंत्री ने जनता से भी अपील की कि यदि कहीं प्रतिबंधित या नकली दवाएं बेची जा रही हों, तो इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें। उन्होंने कहा कि हानिकारक दवाओं से लोगों का जीवन खतरे में पड़ सकता है और सरकार इस पर सख्त रुख अपनाए हुए है।

    डॉ. अंसारी ने बताया कि राज्यभर में इस तरह के निरीक्षण अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि दवा बाजार में केवल सुरक्षित और मानक उत्पाद ही उपलब्ध रहें।

    Also read:रांची का युवक बिहार में खपाने जा रहा था शराब, कोडरमा पुलिस ने चेकपोस्ट पर दबोचा

    Cough Syrup Ban Drug Safety Health Minister Irfan Ansari Jharkhand Health department Medicine Inspection Pharma Store Public Health ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल, आपातकालीन तैयारी का अभ्यास
    Next Article मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने राज्यपाल से की मुलाकात, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड का पाकुड़ जिला नीति आयोग प्रतियोगिता में देशभर में दूसरा स्थान हासिल करने में सफल…

    October 10, 2025
    जमशेदपुर

    कदमा में शराब के कारोबार में दबदबा बनाने के लिए कट्टा लेकर घूम रहे चाचा-भतीजा गिरफ्तार…

    October 10, 2025
    झारखंड

    लोहरदगा में डायन बिसाही के आरोप में तिहरे ह’त्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, पीड़ित परिवार को मिला आर्थिक सहायता

    October 10, 2025
    Latest Posts

    झारखंड का पाकुड़ जिला नीति आयोग प्रतियोगिता में देशभर में दूसरा स्थान हासिल करने में सफल…

    October 10, 2025

    कदमा में शराब के कारोबार में दबदबा बनाने के लिए कट्टा लेकर घूम रहे चाचा-भतीजा गिरफ्तार…

    October 10, 2025

    लोहरदगा में डायन बिसाही के आरोप में तिहरे ह’त्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, पीड़ित परिवार को मिला आर्थिक सहायता

    October 10, 2025

    फ्री बिजली के बावजूद नहीं थम रही चोरी, बिहार विद्युत विभाग एक्शन मोड में

    October 10, 2025

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, सिविल सर्जन बोले – मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें

    October 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.