Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 May, 2026 ♦ 10:16 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»पेट्रोलिंग के दौरान ट्रेन की चपेट में आए ट्रैक मेंटेनर, मौ’त
    जमशेदपुर

    पेट्रोलिंग के दौरान ट्रेन की चपेट में आए ट्रैक मेंटेनर, मौ’त

    Team JoharBy Team JoharNovember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में मंगलवार तड़के एक दुखद हादसा हो गया। चाईबासा और पंडराशाली स्टेशन के बीच थर्ड लाइन पर पेट्रोलिंग कर रहे 48 वर्षीय ट्रैक मेंटेनर नंदलाल गोप की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही रेल कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।

    जानकारी के अनुसार, नंदलाल गोप रोजाना की तरह रात में ट्रैक निरीक्षण के लिए निकले थे। मंगलवार सुबह भी वे चाईबासा-पंडराशाली सेक्शन में पटरी की जांच कर रहे थे, तभी अचानक एक ट्रेन उसी लाइन पर आ गई और वे उससे बच नहीं सके। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला।

    सहकर्मियों ने बताया कि नंदलाल गोप एक ईमानदार और अनुभवी कर्मचारी थे, जो अपने काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते थे। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवार में मातम छा गया। यह दुर्घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में रेलवे बोर्ड और जोनल रेलवे ने ट्रैक पेट्रोलिंग तथा सुरक्षा मानकों को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में कई ट्रैक मेंटेनर इसी तरह की दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा चुके हैं।

    दक्षिण-पूर्व रेलवे प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिवार को रेलवे नियमों के अनुसार मुआवजा और अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

    Also Read : स्थानीय विरोध के बाद जमशेदपुर के मानगो में फ्लाइओवर निर्माण कार्य रुका

    dies Major accident in Chakradharpur Railway Division: Track maintainer hit by train while patrolling चक्रधरपुर रेल मंडल में बड़ा हादसा : पेट्रोलिंग के दौरान ट्रेन की चपेट में आए ट्रैक मेंटेनर मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधान का’टकर लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने मा’री टक्कर, इलाज के दौरान मौ’त
    Next Article BSSC ने निकाली 23 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी, इंटर पास कर सकते हैं आवेदन

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड के कई जिलों में मौसम बिगड़ने की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    May 9, 2026
    क्राइम

    जमशेदपुर में दरिंदगी : स्कूल परिसर में नाबालिग छात्रा का मिला श’व, रेप के बाद ह’त्या की आशंका

    May 9, 2026
    झारखंड

    जेटेट भाषा विवाद पर बड़ा फैसला, सरकार ने बनाई पांच मंत्रियों की समिति

    May 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के कई जिलों में मौसम बिगड़ने की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    May 9, 2026

    जमशेदपुर में दरिंदगी : स्कूल परिसर में नाबालिग छात्रा का मिला श’व, रेप के बाद ह’त्या की आशंका

    May 9, 2026

    जेटेट भाषा विवाद पर बड़ा फैसला, सरकार ने बनाई पांच मंत्रियों की समिति

    May 9, 2026

    शुभेंदु अधिकारी आज 11 बजे लेंगे CM पद की शपथ, पीएम मोदी, शाह और 20 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

    May 9, 2026

    गिरिडीह के इसरी बाजार में बेकाबू ट्रक ने मचाया तांडव, 4 की मौ’त, दर्जनों घायल

    May 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.