Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पीवीयूएनएल में हाइड्रा से दबकर मजदूर की मौत, मुआवजे व नौकरी की मांग पर अड़े आक्रोशित ग्रामीण
    झारखंड

    पीवीयूएनएल में हाइड्रा से दबकर मजदूर की मौत, मुआवजे व नौकरी की मांग पर अड़े आक्रोशित ग्रामीण

    Team JoharBy Team JoharFebruary 24, 2024Updated:February 24, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: पतरातू के खैरा मांझी द्वार के पास स्थित पीवीयूएनएल के 68 एकड़ यार्ड के आरवीपीआर कंपनी कैंपस में मज़दूर बसंत ठाकुर की हाइड्रा के नीचे दब कर मौत हो गई. दबने के कारण मजदूर का गर्दन कट गया था. घटना के बाद आरवीपीआर कंपनी के कर्मी वहां से भाग निकले. बताया गया कि मजदूर के शव को कुत्ते भी नोचने लगे थे. बाद में स्थानीय लोगों को जब इस बात की जानकारी मिली तो सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि वहां पहुंचे और हंगामा करने लगे. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यहां पर सुरक्षा मापदंडों का सही से पालन नहीं होता है. इस घटना की उच्च स्तरीय जांच टीम द्वारा की जाए. आक्रोशित ग्रामीण मजदूर के परिजन को उचित मुआवजा और उसके परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग कर रहे हैं. मौके पर पतरातू थाना प्रभारी, सीआईएसएफ के जवान समेत कई लोग मौजूद हैं. लगातार हंगामा हो रहा है. बता दें कि इस यार्ड में हमेशा सुरक्षा खामियों के कारण दुर्घटनाएं घटित होते रहती है, लेकिन किसी भी कंपनी पर आज तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है.

    मजदूर के शव को कुत्ते नोच रहे थे

    पतरातू के पीवीयूएनएल के 68 एकड़ यार्ड में हाइड्रा से दबकर मरने वाले मजदूर बसंत ठाकुर के शव को कुत्ते नोच रहे थे. घटना के तुरंत बाद कंपनी के सभी कर्मचारी वहां से भाग निकले. ऐसे में काफी देर तक मजदूर का शव वहां सुनसान में पड़ा रहा. इस दौरान कुत्ते वहां पहुंचकर शव को नोचने लगे. इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है. लोग इसकी पूरे इलाके में चर्चा कर रहे हैं. बताया जाता है कि इस यार्ड क्षेत्र में कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं सुरक्षा मापदंडों के अनदेखी के कारण घटित होते रहती हैं. लेकिन किसी भी कंपनी पर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है. इस कारण कंपनी द्वारा हमेशा सुरक्षा मापदंडों के साथ खिलवाड़ किया जाना आम बात है.

    ये भी पढ़ें: प्रशासन से समझौते के बाद परिवार ने किया अंतिम संस्कार, हाजत में हुई थी मौत

    आज की खबर आरवीपीआर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पतरातू पीवीयूएनएल मुख्य समाचार रामगढ़ लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर हाइड्रा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला-खरसावां में 220 योजनाओं की सौगात देने के बाद बोले सीएम, समाज में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं
    Next Article वर्चस्व को लेकर भिड़े सिंह मेंशन व रघुकुल समर्थक, जमकर हुई बमबाजी और गोलीबारी

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.