Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पलामू में प्रेमी के हाथों करवा दिया पति का म’र्डर, कैसे खुला राज… जानें
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू में प्रेमी के हाथों करवा दिया पति का म’र्डर, कैसे खुला राज… जानें

    Team JoharBy Team JoharAugust 6, 2025Updated:August 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सरफराज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : लातेहार के मुरूप डीही के रहने वाले सरफराज खान की हत्या उसकी नाबालिग पत्नी ने ही करायी थी। घटना से करूब डेढ महीने पहले उसकी शादी हुई थी। सरफराज अपने ससुराल पलामू जिले के नावाबाजार आया था। 30 जुलाई को पत्नी के प्रेमी समीर शाह के साथ निकला था। नावाबाजार के थाना क्षेत्र के कंडा घाटी के सिंजो पिपहरवा जंगल से 31 जुलाई को उसका शव बरामद हुआ था। बुधवार को मामले का उद्भेदन करते हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपित पत्नी के प्रेमी नावाबाजार के शाई मुहल्ल्ला के समीर शाह (18) को गिरफ्तार किया गया। सरफराज समीर और उसकी प्रेमिका के बीच रोड़ा बन रहा था। ऐसे में उसकी हत्या की योजना बनायी गयी। इस बात का खुलासा पलामू की पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन ने मीडिया के सामने किया।

    दोनों के बीच एक साल से था प्रेम प्रसंग

    एसपी रीष्मा रमेशन ने मामले का उदभेदन करते हुए कहा कि सरफराज की शादी 22 अप्रैल 2025 को हुई थी। सरफराज से शादी कर उसकी पत्नी खुश नहीं थी। ऐसे में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत 26 जुलाई को पति को बुलाया और प्रेमी को जानकारी दी। शादी के समय समीर ने सक्रियता दिखाई थी। इस कारण सरफराज से समीर की दोस्ती हो गई थी और जब भी सरफराज नावाबाजार आता था उससे मिलते जुलते रहता था। सरफराज के 26 जुलाई को नावाबाजार आने की सूचना पर समीर 29 जुलाई को कोडरमा के झुमरीतिलैया से अपने घर आया और फोन कर सरफराज को मिलने बुलाया। दोनों साथ में निकले।

    समीर ने खोड़ी स्थित सरकारी शराब दुकान से बीयर की दो बोतल खरीदी और कंडा घाटी के सिंजो पिपहरवा जंगल में ले जाकर सरफराज को पिलायी और नशे में होने पर पत्थर से मारकर हत्या कर दी। 31 जुलाई को शव बरामद हुआ था। इस संबंध में सरफराज के भाई एहसान खान ने मामला दर्ज कराया।

    कांड के अनुसंधान के क्रम में जानकारी मिली कि हत्या के पीछे सरफराज की पत्नी का हाथ है। पहले पत्नी को पकड़ा गया और पूछताछ में स्थिति स्पष्ट की गयी। इसी बीच आरोपित समीर शाह को गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन एवं प्रेमिका का मोबाइल फोन जब्‍त किया गया।

    एसपी ने बताया कि आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी को पहले ही निरुद्ध किया गया था। उन्‍होंने बताया कि नाबालिग रहते हुए शादी करने के कारण सरफरारज के सास ससुर के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के साथ इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : छेड़छाड़ से तंग आकर महिला ने वृद्ध की टांगी से ह’त्या की

    how the secret was revealed... know In Palamu the lover got her husband murdered अपराध समाचार कैसे खुला राज... जानें झारखंड न्यूज झारखंड पुलिस नाबालिग पत्नी नावाबाजार न्यायिक हिरासत पलामू पलामू क्राइम न्यूज पलामू में प्रेमी के हाथों करवा दिया पति का मर्डर पिपरहवा जंगल पुलिस गिरफ्तारी बीएनएस 2023 समीर शाह सरफराज खान हत्या हत्या कांड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअक्सर करता था छेड़छाड़, इस चलते का’ट डाला महिला ने
    Next Article घर में घुसकर किया था लूटपाट, पुलिस ने दो को दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026
    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    Latest Posts

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.