Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»दुमका : स्कूल जाने के क्रम में नाबालिग छात्रा को अगवा कर अपराधियों ने किया सामूूहिक दुष्कर्म
    झारखंड

    दुमका : स्कूल जाने के क्रम में नाबालिग छात्रा को अगवा कर अपराधियों ने किया सामूूहिक दुष्कर्म

    Team JoharBy Team JoharJuly 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका। नाबालिग से गैंगरेप का मामला गुरूवार को समाने आया है। मामला गोपीकांदर थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि बुधवार को स्कूल जाने के क्रम में वर्ग सात की छात्रा से अपराधियों ने अगवा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग से दुष्कर्म की घिनौनी कृत को अंजाम देकर अपराधी गोड्डा सीमा क्षेत्र में छोड़ फरार हो गये। गंभीर अवस्था में नाबालिग को फुलो-झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका में भर्ती कराया गया, जहां नगर थाना पुलिस पीड़ित छात्रा का फर्द बयान दर्ज की।

    दर्ज बयान में नाबालिग ने बताया कि वह प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, गोपीकांदर की छात्रा है। स्कूल से लौटने के क्रम में कार सवार दो युवकों ने छात्रा को घर छोड़ देने की बात कह स्प्रे मार बेहोश कर दिया। बाद में छात्रा गोड्डा जिले के अमरपुर चांदनी चौक के समीप अपने को देर शाम पायी। स्थानीय ग्रामीणों ने रातभर पीड़िता को अपने घर में पनाह दिया। गुरूवार को गोपीकांदर पीड़िता पहुंची, जहां परिजनों को आपबीती बतायी। इसके बाद परिजनों ने पीड़िता को फुलो-झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। नगर थाना पुलिस पीड़िता का फर्द बयान दर्ज कर गोपीकांदर पुलिस को भेज दिया है। मामले में एसडीपीओ सदर मो नूर मुस्तफा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले में अनुसंधान में जुट गई है।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा : अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो पिस्टल, दो जिंदा कारतूस व दो मोबाइल जब्त
    Next Article एनआईए ने जारी किया अलर्ट, फर्जी और झूठे मैसेज से नहीं हों गुमराह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    Latest Posts

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.