Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»झारखंड में यहां पुल निर्माण कार्य में लगे मुंशी की ले ली जान, पर्चा फेंक इस संगठन ने ली जिम्मेवारी
    क्राइम

    झारखंड में यहां पुल निर्माण कार्य में लगे मुंशी की ले ली जान, पर्चा फेंक इस संगठन ने ली जिम्मेवारी

    Team JoharBy Team JoharDecember 27, 2024Updated:December 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहारः  जिले के सदर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर है, जहां बीती रात भुसूर पंचायत के उलगाड़ा गांव में औरंगा नदी पर पुल निर्माण कार्य में लगे मुंशी बाल गोविंद साव (50) की गला रेतकर हत्या कर दी गई. उलगाड़ा गांव निवासी बाल गोविंद साव वार्ड सदस्य भी थे. उग्रवादियों ने लेवी के लिए वार्ड सदस्य सह पुल निर्माण कार्य के मुंशी बाल गोविंद की हत्या धारदार हथियार से काटकर की है. झारखंड जन संघर्ष मुक्ति मोर्चा ने पर्चा फेंक कर घटना की जिम्मेदारी ली है. सूचना के बाद सदर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की छानबिन में जुट गई है.

    क्या है पूरा मामला

    दरअसल, पुल निर्माण कार्य के साइडिंग पर बीती रात बाल गोविंद तथा समेत एक अन्य मुंशी रुके हुए थे. इसी दौरान लगभग 8 की संख्या में झारखंड संघर्ष जन मुक्ति मोर्चा के उग्रवादी घटना स्थल पर पहुंचे और मुंशी बाल गोविंद को पकड़ कर अपने साथ नदी किनारे ले गए. उग्रवादियों ने वहां बाल गोविंद साव की जमकर पिटाई कर दी. उसके बाद धारदार हथियार से मारकर उनकी हत्या कर दी. उग्रवादियों ने घटनास्थल पर प्रदीप सिंह के नाम से एक पर्चा भी फेंका है और घटना की जिम्मेदारी ली है. पर्चा में साफ-साफ लिखा हुआ है कि ठेकेदार की गलती के कारण मुंशी की हत्या की गई है.

    बोला बेटा-दिसंबर बाद ही पापा छोड़ने वाले थे मुंशी का काम

    मृतक के पुत्र अरविंद साहू ने बताया कि उनके पिता गांव के वार्ड सदस्य भी थे. पिछले कुछ महीनों से वह पुल निर्माण कार्य में मुंशी का काम भी कर रहे थे. अरविंद ने बताया कि उग्रवादियों द्वारा संवेदक को धमकी देने की सूचना भी मिली थी. रंगदारी की मांग की जा रही थी. धमकी के बाद घर वालों ने उन्हें मुंशी का काम छोड़ने की बात कही थी. दिसंबर के बाद मुंशी का काम छोड़ देते, परंतु बीती रात ही उग्रवादियों ने उनकी हत्या कर दी. घटना की सूचना देने के बाद रात में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची.

    स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा, शव उठाने से रोका

    इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. खबर लिखे जाने तक आक्रोशित लोगों ने पुलिस को मृतक के शव को घटनास्थल से उठाने पर रोक दिया था. ग्रामीणों का कहना था कि मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी के साथ 10 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए. इसके बाद ही बॉडी को उठाने दिया जाएगा.

    पुलिस कर रही है मामले की छानबीन

    इस संबंध में लातेहार पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली थी कि उग्रवादियों द्वारा पुल निर्माण कार्य में लगे मुंशी की पिटाई की गई है. सूचना के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, परंतु यहां पहुंचने पर पता चला कि मुंशी की हत्या हो गई है. उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी होगी.

    Also Read: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर जताया गहरा शोक, बोले-देश ने एक महान लाल खो दिया

    Bal Govind Prasad Bridge Construction investigation jharkhand Jharkhand Jan Sangharsh Mukti Morcha latehar Leaflet Throwing Munshi Murder police Sadar Police Station Throat Murder Ulgadsur Ward Councilor उलगड़ा गला रेत कर हत्या छानबिन झारखंड झारखंड जन संघर्ष मुक्ति मोर्चा पर्चा फेंक पुल निर्माण पुलिस बाल गोविंद प्रसाद भूसुर पंचायत मुंशी हत्या लातेहार वार्ड पार्षद सदर थाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल, राष्ट्रपति, पीएम मोदी, राहुल गांधी ने जताया दुख; 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक
    Next Article झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बढ़ी ठंड, शीतलहर का अलर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.