Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में सरकारी आदेश की उड़ रही धज्जियां, धड़ल्ले से बिक रहा प्रतिबंधित पान मसाला
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में सरकारी आदेश की उड़ रही धज्जियां, धड़ल्ले से बिक रहा प्रतिबंधित पान मसाला

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड में पान मसाला, तंबाकू की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध है तो सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान करना भी निषेध कर दिया है। इसके बावजूद शहर में ना केवल बिक्री हो रही है बल्कि खुलेआम लोग सार्वजनिक स्थानों पर इसका उपयोग भी कर रहे हैं। झारखंड सरकार द्वारा 8 मई 2020 को अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें यह बताया गया कि राज्य में बिक्री होने वाले विभिन्न पान मसाले में मैग्नीशियम कार्बोनेट पाए जाने की वजह से अगले आदेश तक इन 11 पान मसालाओं को राज्य में प्रतिबंधित कर दिया गया है।

    प्रतिबंधित किए गए पान मसाले
    रजनीगंधा पान मसाला
    राज निवास पान मसाला
    पान पराग
    शिखर पान मसाला
    विमल पान मसाला
    बहार पान मसाला
    सेहरत पान मसाला
    पान पराग प्रीमियम

    अधिसूचना जारी किए जाने के बाद विभिन्न पान मसालों को 31 मई 2020 तक राज्य के बाहर ले जाए जाने का आदेश भी जारी कर दिया गया, जिसके बाद 1 जून 2020 से उत्पादों का परिवहन और भंडारण पर प्रतिबंध लगा दी गई। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के बाद यह बात स्पष्ट है कि राज्य में इन पान मसालाओं की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। लेकिन जो तस्वीरें सामने आई हैं वह सरकारी आदेश को ठेंगा दिखाने वाली है। दरअसल राजधानी में सरेआम इन प्रतिबंधित पान मसालों की बिक्री हो रही है।

    लोकेशन 1- राजधानी रांची के हरमू इलाका में एक छोटे से पान दुकान में महिला बैठी है। लोग यहां पहुंच रहे हैं और ऊंची कीमत पर इन प्रतिबंधित पान मसालाओं को आसानी से खरीद कर सेवन कर रहे है। वहीं, जब भी मीडिया के रिपोर्टर ने उस पान दुकान में जाकर प्रतिबंधित गुटके की मांग की तो महिला ने यह कह कर गुटका देने से मना कर दिया कि आप अगर खाते तो आपको इसकी कीमत का पता चलता।

    लोकेशन 2- इसी तरह कई जगहों पर आसानी से प्रतिबंधित पान मसाला की खरीद और बिक्री लगातार हमने अपने कैमरे में कैद की। अब हम पहुंचे मोराबादी मैदान जहां पर जब रिपोर्टर ने पान मसाले की मांग की तो बगैर किसी डर के अंदर छुपा कर रखे प्रतिबंधित पान मसाला को दे दिया गया।

    हालांकि, सभी की कीमत एमआरपी से ज्यादा है। इस बाबत जब दुकानदारों से पूछा गया तो उनका कहना है कि बहुत मुश्किल से यह माल मिल रहा है. अगर चाहिए तो कीमत इतनी ही देनी होगी। फिर इसी तरह हमने मोराबादी के विभिन्न पान दुकानों में जाकर देखा तो हमें पता चला कि हर जगह आसानी के साथ यह प्रतिबंधित पान मसाला उपलब्ध है। बशर्ते उसके लिए कीमत थोड़ी ज्यादा देनी होती है।

    लोकेशन 3- जिसके बाद रेडियम रोड की भी वही तस्वीर देखने को मिली, जहां पर ऊंची कीमत में प्रतिबंधित पान मसाला आसानी से उपलब्ध है।

    लोकेशन 4- हद तो तब हो गई जब समाहरणालय यानी वह जगह जहां पर शहर की विधि-व्यवस्था लागू करने की योजना तैयार होती है। यानी जिला प्रशासन के ठीक नाक के नीचे प्रतिबंधित पान मसाला की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है।

    मामले को लेकर रांची की एसडीओ समीरा एस ने बताया कि कोविड-मैनेजमेंट को देखते हुए इन तमाम पान मसालों को प्रतिबंधित किया गया है। वहीं, जब हमने रांची के एसडीओ को शहर में धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। प्रतिबंधित पान मसाला की जानकारी दी तो उन्होंने कहा कि अचानक से इस पर प्रतिबंध लगाए जाने की वजह से इन उत्पादों की ब्लैक मार्केटिंग हो रही है, इसीलिए जरूरी है तो उन्हें जागरूक करने की तो इसके लिए जल्द ही एक अभियान शुरू होगा। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

    बहरहाल इन विभिन्न पान मसाला को नुकसानदायक बताते हुए इसके खरीद और बिक्री पर रोक लगा दी गई है लेकिन शहर में आसानी से प्रतिबंधित पान मसाला की खरीद-फरोख्त हो रही है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतकनीक से तकदीर संवार रही झारखंड की ग्रामीण महिलाएं, कर रही कुछ ऐसा..
    Next Article भारत में लगातार तीसरे दिन कोरोना की सबसे बड़ी उछाल, पिछले 24 घंटे में 97570 नए मामले

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026
    क्राइम

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 262 डॉक्टरों को मिला नियुक्ति पत्र, हेमंत सोरेन की कही किस बात की हो रही चर्चा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    झारखंड : 262 डॉक्टरों को मिला नियुक्ति पत्र, हेमंत सोरेन की कही किस बात की हो रही चर्चा?

    June 24, 2026

    रिम्स में सीआईडी के पहुंचने पर क्या बोल रहे हैं मंत्री इरफान अंसारी

    June 24, 2026

    धोनी की अफवाह, फ्री एंट्री, बंद गेट और भगदड़… JSCA स्टेडियम में कैसे मच गया बवाल

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.