Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 9:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 98 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 30 नये मामले सामने आये
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 98 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 30 नये मामले सामने आये

    Team JoharBy Team JoharDecember 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। देश में पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में घटत-बढ़त का दौर जारी है और पिछले 24 घंटों के दौरान इनमें मामूली वृद्धि दर्ज की गयी, जिससे संक्रमितों की संख्या सवा 98 लाख के पार पहुंच गयी।

    राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वालों की संख्या में लगातार सुधार से सक्रिय मामलाें की संख्या कम रही है तथा इनकी दर घटकर 3.66 प्रतिशत हो गयी है।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 30,005 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमण के कुल मामले 98.26 लाख हो गये। इस दौरान 33,494 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को शिकस्त देने वालों की संख्या 93.24 लाख हो गयी है तथा सक्रिय मामले 3930 की कमी से 3.59 लाख रह गये हैं। इसी अवधि में 442 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,42,628 हो गया है।

    देश में कोरोना मामलों की रिकवरी रेट 94.89 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर 3.66 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी है।

    केरल में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 4748 मरीज स्वस्थ हुए और 29 लोगों की मौत हुई। राज्य में सक्रिय मामले कम होकर 59,528 रह गये हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2562 हो गया है, वहीं अभी तक 5.96 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

    कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी है। राज्य में सक्रिय मामले 1407 बढ़कर अब 74,408 हो गए हैं। इस दौरान कोरोना के 87 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 48,059 हो गया है। वहीं अभी तक 17.49 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

    coronavirus cases Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनियंत्रण रेखा पर भारत की जवाबी फायरिंग में 5 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत
    Next Article किसान आंदोलन : कृषि कानूनों के खिलाफ गाज़ीपुर बॉर्डर पर विरोध-प्रदर्शन जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    बोगियों का प्रेशर चेक कर रहे रेलवे कर्मचारी की मौ’त, जांच में जुटे अधिकारी

    August 2, 2025
    Latest Posts

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.