Ranchi/Chatra : चतरा के कुंदा थाना अंतर्गत ग्राम गेंद्रा में बीती देर रात टीपीसी संगठन के दो समर्थक आपसी विवाद में भीड़ गए। इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है। जबकि, अन्य दो लोग घायल हुए है। घटना बीती देर रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। फिलहाल घटना में शामिल अन्य सभी लोग फरार चल रहे है। पूरी घटना को लेकर बोकारो आईजी सुनील भास्कर नजर बनाए हुए है। इस घटना में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर आईजी ने चतरा एसपी को सख्त आदेश दिए है।
दोनों पक्ष जुड़े है टीएसपीसी नक्सली संगठन से
सूत्रों के अनुसार देवेंद्र गंझू टीएसपीसी के पूर्व सदस्य है। इस पर कुल 36 कांड दर्ज है। वहीं, श्याम भोक्ता भी टीएसपीसी संगठन का सदस्य रहा है। इसके अलावा श्याम भोक्ता एनआईए का अभियुक भी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन दोनों के बीच कोई आपसी विवाद था। जिस कारण यह घटना घटित हुई है।
क्या है मामला
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात श्याम भोक्ता के घर पर देवेंद्र गंझु अपने साथियों के साथ ग्राम गेंद्रा पहुंचा। श्याम भोक्ता और उसके साले गोपाल भोक्ता को घर में घुस कर किसी बात को लेकर गोली चला दिया। इस घटना में श्याम भोक्ता का साला गोपाल गंझु गंभीर रूप से घायल हुआ। वहीं, श्याम भोक्ता भी इस घटना में घायल हुआ है। इस झड़प में देवेंद्र गंझु एवं उसके एक साथी चूरामन गंझु की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है। घायल श्याम भोक्ता एवं गोपाल गंझु को इलाज के लिए प्रतापपुर और डाल्टनगंज भेजा गया था, जहां से बेहतर ईलाज हेतु दोनों को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया हैं।
Also Read : टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आ’ग, एक यात्री की मौ’त


