Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Aug, 2025 ♦ 6:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में तंत्र-मंत्र सिद्धि के लिए बच्चे की बलि, तीन साल के अमन की पड़ोसी ने की हत्या
    बिहार

    बिहार में तंत्र-मंत्र सिद्धि के लिए बच्चे की बलि, तीन साल के अमन की पड़ोसी ने की हत्या

    Team JoharBy Team JoharDecember 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना। बिहार के पटना के नौबतपुर में एक तीन साल के मासूम बच्चे की हत्या कर उसके शव को पशुओं के चारा खाने वाले नाद में फंक दिया गया था। मंगलवार को जब बच्चे का शव बरामद किया गया था तब उसके हाथ पैर बंधे हुए। कहा गया था कि बच्चे की बेरहमी से हत्या की गई थी।

    इसके बाद अब पुलिस ने बच्चे की हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि तंत्र-मंत्र कर सिद्धी पाने के लिए बच्चे के पड़ोसी दंपती ने ही उसकी हत्या की थी। इस मामले में आरोपी दंपत्ति के पांच साल के बेटे बोचल ने बताया कि उसके मां-बाप ने ही अमन की हत्या की थी।

    दरअसल पटना के नौबतपुर थाना इलाके के रुस्तमगंज गांव में एक तीन वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को जानवरों के नाद में फेंक दिया गया था। लोगों ने जब बच्चे का शव बरामद किया था तब उसके हाथ और पैर में रस्सी से बंधे हुए थे। मासूम की पहचान रुस्तमगंज गांव के रहने वाले नसीबन रविदास के तीन साल के बेटे अमन के रूप में हुई थी। तब अमन मां-बाप ने हत्या का आरोप अपने पड़ोसी शकुंतला देवी और मथुरा रविदास पर लगाया था। पुलिस ने मामले में दोनों से पूछताछ की तो उसने खुद को बेकसूर बताया। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने खुद को बेकसूर बताया। लेकिन उनके कुकर्मों का राज उनके पांच साल के बेटे ने खोल दिया।

    पुलिस ने आरोपी के पांच साल के बेटे को साथ ले जाकर जब पूछताछ की तो उसने बताया कि अमन की हत्या उसके मम्मी पापा ने ही की है। बेटे ने बताया कि दोनों ने अमन की गला दबाकर हत्या की और शव को नाद में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने जब शकुंतला देवी और मथुरा रविदास से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पुलिस के पास सब उगल दिया और हत्या की बात स्वीकार ली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

    मामले में आरोपी ने बताया कि दोनों ने तंत्र-मंत्र और सिद्धि पाने के लिए अमन की बलि चढ़ाई थी। कहा जा रहा है कि इस दंपत्ति ने पहले भी गांव के एक बच्चे को बलि के लिए उठाकर ले गए थे। लेकिन इसकी भनक गांव वालों को लग गई, जिसके बाद हो हल्ला होने के बाद बच्चे को छोड़ दिया। लेकिन तीन साल का मासूम उस बच्चे की तरह भाग्यशाली नहीं था।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के पिठोरिया में मुड़हर पहाड़ के पास युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article खत्म हुआ किसान आंदोलन, 14 महीने बाद दिल्ली के बॉर्डरों से करेंगे घर वापसी, उखड़ने लगे टेंट

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    सभी राजनीतिक दल एक समान, वोट चोरी के आरोप बेबुनियाद : मुख्य चुनाव आयुक्त

    August 17, 2025
    बिहार

    हड़ताली अमीनों पर सरकार सख्त, नौकरी खत्म करने की तैयारी

    August 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    स्कॉर्पियो पलटने से मां-बेटी की मौ’त, दो घायल

    August 17, 2025
    Latest Posts

    नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस में सुपरवाइजर के 63 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

    August 17, 2025

    अब जले हुए तेल से उड़ेंगे विमान, भारत में SAF उत्पादन को मिली मंजूरी

    August 17, 2025

    अब डिजिटल तरीके से पढ़ेंगे तिलैया सैनिक स्कूल के छात्र

    August 17, 2025

    सभी राजनीतिक दल एक समान, वोट चोरी के आरोप बेबुनियाद : मुख्य चुनाव आयुक्त

    August 17, 2025

    हड़ताली अमीनों पर सरकार सख्त, नौकरी खत्म करने की तैयारी

    August 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.