Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बिहार में बालू माफिया का गुंडाराज, ट्रैक्टर से कुचलकर सिपाही की ले ली जान
    क्राइम

    बिहार में बालू माफिया का गुंडाराज, ट्रैक्टर से कुचलकर सिपाही की ले ली जान

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    औरंगाबाद : बिहार में वैसे ही अपराध का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में अब बालू माफिया का आतंक भी जुड़ गया है. ताजा मामला औरंगाबाद जिले से सामने आया है, जहां बालू माफिया द्वारा एक सिपाही को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना मंगलवार रात बड़ेम ओपी इलाके में हुई, जहां छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर बालू माफिया ने हमला कर दिया. इस दौरान होमगार्ड के एक सिपाही की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान रामराज महतो के रूप में की गई है. इस संबंध में एसडीपीओ अमानुल्लाह खान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस टीम छापेमारी में गई थी और इसी दौरान यह घटना घटी है.

    इसे भी पढ़ें : बेखौफ हुए अपराधी : बाइक सवार युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में लोग, खोखा भी बरामद

    जानें क्या है पूरा मामला

    जानकारी के अनुसार, देर रात बड़ेम ओपी के एसआई राजेश कुमार को कंकेर रोड में अवैध रूप से बालू लेकर जाने की सूचना मिली. इसके बाद मामले की जानकारी बड़ेम थानाध्यक्ष को दी गई और सहायता के लिए एनटीपीसी की गश्ती गाड़ी भेजने का भी आग्रह किया गया. एनटीपीसी थाना के स्तर से एक गश्ती गाड़ी भेजी गई, जिसमें पदाधिकारी के अलावा पुलिस बल भी शामिल थे. इसके बाद बड़ेम ओपी क्षेत्र में छापेमारी की गई, जहां बालू माफिया ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस दौरान ट्रैक्टर से सिपाही को कुचल दिया गया. वहीं, ट्रैक्टर ड्राइवर सिपाही को कुचलने के बाद मौके से फरार हो गया. आनन-फानन में पुलिस टीम ने रामराज महतो को घायल अवस्था में इलाज के लिए एनटीपीसी अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

    इसे भी पढ़ें : पिस्टल रिकवरी करने गई धनबाद पुलिस की अपराधी के साथ एनकाउंटर, बरोरा थाना प्रभारी घायल

    Aurangabad News Bihar Crime Update Bihar Latest News Bihar Today News Bihar Update News constable crushed to death by tractor Johar Live Sand Mafia Bihar Sand mafia goon in Bihar औरंगाबाद न्यूज जोहार लाइव बालू माफिया बिहार बिहार अपडेट न्यूज बिहार क्राइम अपडेट बिहार टूडे न्यूज बिहार में बालू माफिया का गुंडाराज बिहार लेटेस्ट न्यूज सिपाही को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरोजगार पाकर खिल उठे चेहरे, CM को कहा-THANKS
    Next Article सिध्दी विनायक अकादमी में विद्यार्थियों को शोर्ट टाइम, ऑनलाइन कोर्स व सर्टिफिकेशन के बारे में दी गई जानकारी

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, केंद्रीय शिक्षा सचिव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: अब MLC हैं दीपक प्रकाश, फिर भी क्यों फंसी है मंत्री की कुर्सी? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026

    धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, केंद्रीय शिक्षा सचिव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    September 15, 2026

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026

    झारखंड : रामगढ़ में प्रदूषण पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, दोनों उद्योगों की साल में दो बार होगी जांच

    September 15, 2026

    बहुमत है तो बीजेपी संसद में लाकर UCC बिल पास कराए : उमर अब्दुल्ला

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.