Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Aug, 2025 ♦ 4:33 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में जहरीली शराब से 33 की मौत, गोपालगंज में 18 और बेतिया में 15 हुई मृतकों की संख्या
    बिहार

    बिहार में जहरीली शराब से 33 की मौत, गोपालगंज में 18 और बेतिया में 15 हुई मृतकों की संख्या

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बिहार : बिहार के दाे जिलों में बीते तीन दिनों में 33 लोगों की मौत हो चुकी है। 11 की हालत गंभीर है। मरने वालों में 18 गोपालगंज के रहने वाले थे। यहां 7 लोगों की हालत गंभीर है। इनमें 3 की आंखों की रोशनी भी चली गई है। वहीं, बेतिया में मृतकों की संख्या 15 की मौत हो गई है। यहां 4 लोगों की हालत गंभीर है। यह घटना जहरीली शराब की वजह से बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस को पोस्टमाार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। इधर, दोनों ही जिलों में कुछ घर से शराब के पाउच मिलने के बाद गोपालगंज के महम्मदपुर और बेतिया के नौतन थानेदार और चौकीदार को संस्पेंड कर दिया गया है।

    बेतिया में 15 की मौत, परिजन बोले- शराब पी थी

    गोपालगंज जिला प्रशासन ने 11 शवों का पोस्टमॉर्टम कराया है, जबकि सूत्रों की मानें तो अन्य 7 मृतकों के परिजन ने प्रशासन को सूचना दिए बिना ही दाह-संस्कार करा दिया। DM डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत का कारण क्या है। साथ ही DM डॉ. नवल किशोर चौधरी, SP आनंद कुमार के साथ उत्पाद विभाग और जिला प्रशासन की टीम इलाके में जांच कर छापेमारी कर रही है। 3 घरों को सील किया गया है, जबकि चार धंधेबाज तुरहा टोले के छोटेलाल साह, अशोक शर्मा, रामप्रवेश साह और जितेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है।

    यह है पूरा मामला
    जिले के महमदपुर थाने के कुशहर तुरहा टोले और दलित बस्ती में मंगलवार की शाम दो दर्जन से अधिक लोगों ने जहरीली शराब पी थी। पाउच की शराब पीने के बाद हालत बिगड़ने लगी। पेट में जलन और मुंह से झाग आने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल और सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार को 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, गुरुवार को अन्य लोगों ने दम तोड़ दिया। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई।

    शराब कांड पर राजनीति शुरू
    जहरीली शराबकांड से हुई मौत मामले में अब राजनीति भी शुरू हो गई। मृतक के परिजनों से मिलने विभिन्न पार्टी के नेता पहुंचने लगे हैं। साथ ही पीड़ित परिजनों को सांत्वना देकर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

    मंत्री जनक राम पीड़ितों से मिले, कहा- साजिश के तहत पिलाई गई थी शराब
    उधर, राज्य सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने एक-एक कर सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर कहा कि मरने वाले सभी दलित परिवार के सदस्य हैं, जिन्हें साजिश के तहत जहरीली शराब पिलाई गई है। मंत्री ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने का आश्वासन परिजनों को दिया। वहीं, जिला प्रशासन को बीमार लोगों का बेहतर इलाज करने की बात कही।

    महम्मदपुर में इनकी हुई संदिग्ध मौत

    मरने वालों का नामपता
    छोटे लाल सोनी (50)रसौली-मसरख, छपरा
    चुन्नू पांडेय (38)बुचेया, सिधवलिया
    धर्मेंद्र राम (20)कुशहर, महम्मदपुर
    रमेश राम (45)मंगोलपुर, महम्मदपुर
    संतोष गुप्ता (38)महम्मदपुर, गोपालगंज
    छोटेलाल कुशवाहा (30)महम्मदपुर, गोपालगंज
    मुकेश राम (30)महम्मदपुर, गोपालगंज
    रामबाबू राय (40)महम्मदपुर, गोपालगंज
    मोहन राम (48)लोहिजरा, महम्मदपुर
    योगेंद्र राम (40)बुचेया, सिधवलिया
    दुर्गा शर्मा (42)बलरा, सिधवलिया
    ज्ञानचंद राम (36)हकाम, महम्मदपुर
    राजमोहन राम (43)हकाम, महम्मदपुर
    इंद्रजीत राम (30)मंगोलपुर, महम्मदपुर
    चन्द्रमा राम (50)मंगोलपुर, महम्मदपुर
    बलिराम राम (35)मंगोलपुर, महम्मदपुर
    सूरज राम (30)मंगोलपुर, महम्मदपुर
    नीरज मांझी (27)झंझवा, सिधवलिया

    हॉस्पिटल में इनका इलाज चल रहा है

    बीमार का नामपता
    पप्पू साहमहम्मदपुर, गोपालगंज (आंख की रोशनी गई)
    भोला रामकुशहर, महम्मदपुर (आंख की रोशनी गई)
    धर्मेंद्र मिश्रमहम्मदपुर, गोपालगंज
    धनु राममहम्मदपुर, गोपालगंज
    मनोरंजन सिंहमहम्मदपुर, गोपालगंज (आंख की रोशनी गायब)
    देवेंद्र राममहम्मदपुर, गोपालगंज
    रामानंद रामरामानंद राम
    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकाली पूजा की धूम, देर रात तक रांची में श्रद्धालु करते रहे मां की आराधना
    Next Article चीन की टेनिस खिलाड़ी ने पूर्व डिप्टी पीएम पर लगाया यौन शोषण का आरोप, अधिकारियों ने जबरन हटवाई पोस्ट

    Related Posts

    बिहार

    IGIMS पटना में शुरू हुई प्रीपेड कैशलेस कार्ड सुविधा, मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ

    August 10, 2025
    ट्रेंडिंग

    वोटर लिस्ट में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का नाम दो जगह, सियासी हलचल तेज

    August 10, 2025
    बिहार

    जहानाबाद में जमीन रजिस्ट्री से पहले अब होगा भौतिक सत्यापन, हेराफेरी पर लगेगा लगाम

    August 10, 2025
    Latest Posts

    CBSE बोर्ड : अब डिजिटल तरीके से जांची जाएंगी 10वीं-12वीं की आंसर शीट्स, 2026 से 9वीं में ‘ओपन-बुक’ परीक्षा

    August 10, 2025

    हिंदपीढ़ी में साहिल की गोली मा’रकर ह’त्या, जेल में हुआ विवाद बना म’र्डर का कारण

    August 10, 2025

    ‘वोट चोरी’ पर राहुल गांधी का डिजिटल वार, कांग्रेस ने लॉन्च किया नया वेब पेज

    August 10, 2025

    सीएम हेमंत सोरेन ने 50वें जन्मदिन पर किया भावुक पोस्ट, लिखा- आज बाबा बहुत याद आ रहे हैं

    August 10, 2025

    पूर्व जिप उपाध्यक्ष श्याम सुंदर महतो का निधन, सांसद जोबा मांझी बोलींं- शिक्षा और समाजसेवा के लिए सदैव किए जाएंगे याद

    August 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.