Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 3:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»घरेलू विवाद में गंडासे से कर दी पत्नी की निर्मम ह’त्या
    जोहार ब्रेकिंग

    घरेलू विवाद में गंडासे से कर दी पत्नी की निर्मम ह’त्या

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पत्नी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Rohtas : रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के बलिया तांतो टोला में आज घरेलू विवाद में पति ने चारा काटने वाले गंडासा से कई जगह वार कर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपित पति अपने दो बच्चों को लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतका उक्त गांव निवासी विकास कुमार की 26 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी थी। बताया जाता है कि घरेलू विवाद को लेकर पति पत्नी में हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि विकास कुमार ने गुस्से में आकर घर में रखे गंडासे से कई वार कर पत्नी की हत्या कर डाली। सूचना पर विक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय, इंस्पेक्टर कुणाल कृष्ण, थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआइ सुबोध कुमार, पीएसआइ रूपम कुमारी, डायल 112 व एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

    सुनीता की शादी 2018 में विकास से हुई थी व दोनों की दो पुत्री व एक पुत्र है। बड़ी बेटी पांच वर्षीय शिवानी कुमारी व छोटी आठ माह की संतोषी कुमारी के अलावा एक चार वर्षीय पुत्र शिवम कुमार भी है। ग्रामीणों ने बताया कि विकास की जबसे शादी हुई है, तब से अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था।

    सुनीता अपनी माता पिता की इकलौती पुत्री थी, जिसका मायका राजपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में है। हत्या करने के बाद आरोपी बेटी शिवानी व बेटा शिवम को लेकर फरार हो गया है। घटना के समय छोटी पुत्री आठ माह की संतोषी मां की गोद में बैठ कर दूध पी रही थी। खून से लथपथ छोटी को ग्रामीणों व स्थानीय लोगों ने मां के शव से अलग किया। घटना के समय पति पत्नी और बच्चे ही घर में थे।

    एसडीपीओ ने बताया कि घटना स्थल से हत्या में उपयोग किया गड़ासा जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार के अनुसार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सुनीता के स्वजन भी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

    Also Read : पांच साल बाद तबरेज़ अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में दोषी को मिली जमानत…

    In a domestic dispute the wife was brutally murdered with an axe घरेलू विवाद में गंडासे से कर दी पत्नी की निर्मम हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसारंडा के जंगलों में घिरते नक्सली, आने वाले दिनों में हो सकता है बड़ा मुठभेड़ !
    Next Article विपक्ष के नाम पर भाजपा नकारात्मक और निराशाजनक समूह बनता जा रहा : विनोद पांडेय

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    CM हेमंत सोरेन फिर दिल्ली रवाना, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत…

    August 1, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.