Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Sep, 2025 ♦ 8:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पश्चिमी विक्षोभ का असर : कल से बदलेगा मौसम, 23 को बारिश के आसार
    झारखंड

    पश्चिमी विक्षोभ का असर : कल से बदलेगा मौसम, 23 को बारिश के आसार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राज्य में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, 20 फरवरी को आंशिक बादल छाये रहेंगे, मौसम शुष्क रहेगा. इससे उमस बढ़ने की संभावना है. जबकि 21 से 23 फरवरी तक झारखंड में बारिश की संभावना है. इस  दौरान राजधानी रांची समेत आस-पास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इस वजह से ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है.

    मौसम विभाग के अनुसार, 21 फरवरी को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग यानि देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में हल्की बारिश हो सकती है. 22 फरवरी को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा में छिटपुट बारिश होने की संभावना है. जबकि 23 फरवरी को रांची, जमशेदपुर, चाईबासा, सिमडेगा, सरायकेला में हल्की बारिश हो सकती है. 24 व 25 फरवरी को सुबह में कोहरा छाये रहने का अनुमान है, जबकि दिन में आसमान के साफ रहने की संभावना है.

    मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी व वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा. आज राज्य के मौसम में किसी भी तरह के बदलाव के आसार नहीं है. राजधानी रांची में आज का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

    Abhishek Anand jharkhand johar live news Meteorological Center Meteorological Department ranchi Weather Weather Incharge Weather Information अभिषेक आनंद जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड मौसम मौसम जानकारी मौसम प्रभारी मौसम विज्ञान केंद्र मौसम विभाग रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : 20 February 2024 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें
    Next Article देवघर में डबल मर्डर : घर में घुस कर दंपती की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दस गुना प्रॉफिट का लालच देकर ठगे थे 23 लाख, झारखंड CID ने नागपुर से दबोचे दो साइबर अपराधी

    September 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग के CSP सेंटर और माइक्रो फाइनेंस लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    September 16, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में ऑटो चालकों की मनमानी बनी यातायात और सुरक्षा का बड़ा संकट…

    September 16, 2025
    Latest Posts

    दस गुना प्रॉफिट का लालच देकर ठगे थे 23 लाख, झारखंड CID ने नागपुर से दबोचे दो साइबर अपराधी

    September 16, 2025

    हजारीबाग के CSP सेंटर और माइक्रो फाइनेंस लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    September 16, 2025

    जमशेदपुर में ऑटो चालकों की मनमानी बनी यातायात और सुरक्षा का बड़ा संकट…

    September 16, 2025

    एक्सपो उत्सव का मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया उद्घाटन, कहा- जेसीआई एक्सपो के माध्यम से अर्थव्यवस्था को एक नई गति मिलेगी

    September 16, 2025

    CM ने खूंटी में बार भवन का किया शिलान्यास, तीन वर्षों में सभी जिलों में निर्माण का लक्ष्य

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.