Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में चक्रवात ‘दाना’ का असर, भारी आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट
    झारखंड

    झारखंड में चक्रवात ‘दाना’ का असर, भारी आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मौसम विभाग ने झारखंड में चक्रवात ‘दाना’ के प्रभाव के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी से उत्पन्न इस चक्रवात के कारण राज्य के कई हिस्सों में 25 अक्टूबर तक भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. विशेष रूप से राज्य के दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार, 24 अक्टूबर को दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है,

    जबकि 25 अक्टूबर को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बहुत भारी बारिश की संभावना है. बिजली चमकने और तेज हवाओं के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.  चक्रवात के प्रभाव से प्रभावित होने वाले इलाकों में सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं. चक्रवात ‘दाना’ के चलते रेलवे ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया है। 23 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी, तपस्विनी एक्सप्रेस, और गरीब रथ जैसी प्रमुख ट्रेनें रद्द रहेंगी. इसके अलावा, भुवनेश्वर और पुरी से रांची, जमशेदपुर और धनबाद की ओर जाने वाली बस सेवाएं भी स्थगित कर दी गई हैं. यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले रेलवे और परिवहन विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.

    मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 24 अक्टूबर की रात से लेकर 25 अक्टूबर की सुबह तक पुरी और सागर द्वीप के बीच ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकरा सकता है, जिसकी गति 100-120 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है. इस दौरान तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाओं से बचने के लिए लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.

    ऑरेंज अलर्ट ओड़िशा चक्रवात 'दाना' झारखंड ट्रेन रद्द तेज हवाएं पश्चिम बंगाल बस सेवाएं बिजली चमकना भारी बारिश मौसम चेतावनी मौसम विभाग सावधानी सुरक्षा इंतजाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमातम में बदली शादी की खुशी, बाराती वाहन पलटने से 4 की मौ’त
    Next Article  रांची में भांजे के किडनैप की खबर पर खुला साइबर अपराध का सच,  छह गिरफ्ता

    Related Posts

    जामताड़ा

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    June 11, 2026
    चतरा

    हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    June 11, 2026

    हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

    June 11, 2026

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026

    जंगल में बैठकर लोगों को लगाते थे चूना, सारठ से चार साइबर ठग धराए

    June 11, 2026

    विदेश में बैठकर झारखंड में फैला रहे आतंक, अब इंटरपोल के जरिए शिकंजा कसेगी पुलिस

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.