Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर आईजी भास्कर ने की समीक्षा बैठक, संवेदनशील इलाकों में विशेष ध्यान देने पर जोर
    जोहार ब्रेकिंग

    दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर आईजी भास्कर ने की समीक्षा बैठक, संवेदनशील इलाकों में विशेष ध्यान देने पर जोर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 1, 2025Updated:October 1, 2025No Comments2 Mins Read70
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पूजा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने पूरी रणनीति बना ली है। आईजी सुनील भास्कर ने बुधवार को गिरिडीह में पूर्वाह्न और हजारीबाग में अपराह्न पुलिस अधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इसमें सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाकों पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।

    संवेदनशील इलाकों में अफसरों की तैनाती

    बैठक में तय हुआ कि जिन स्थानों को संवेदनशील चिह्नित किया गया है, वहां वरीय पदाधिकारी तैनात रहेंगे। साथ ही धारा 126 के तहत चिह्नित लोगों को नोटिस जारी कर ‘बाउंड डाउन’ की कार्रवाई करने का भी आदेश दिया गया।

    पूजा पंडाल का सत्यापन और शपथ पत्र

    पुलिस सभी पूजा पंडालों का सत्यापन करेगी और आयोजन समिति से नियमों के पालन को लेकर शपथ पत्र लेगी। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कहीं भी नियमों का उल्लंघन न हो।

    भड़काऊ गानों पर रोक और लिस्टिंग अनिवार्य

    जुलूस और पंडालों में किसी भी प्रकार का भड़काऊ गाना बजाने पर सख्त रोक रहेगी। इसके लिए साउंड सिस्टम वाले लोगों के साथ पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा, सभी गानों की लिस्टिंग पहले से लेकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई विवादित गाना न बजे।

    सोशल मीडिया और निगरानी व्यवस्था

    सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखने का आदेश दिया गया है। वहीं, जिन स्थानों पर पहले विवादित घटनाएं हुई थीं, वहां CCTV और ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

    Also Read : CISF की बड़ी कार्रवाई : अवैध खनन के लिए रास्ता बना रही जेसीबी जब्त

    emphasised on paying special attention to sensitive areas IG Bhaskar held a review meeting on Durga Puja immersion दुर्गा दुर्गा पूजा विसर्जन पर आईजी भास्कर ने की समीक्षा बैठक संवेदनशील इलाकों पर विशेष ध्यान देने पर जोर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCISF की बड़ी कार्रवाई : अवैध खनन के लिए रास्ता बना रही जेसीबी जब्त
    Next Article IAS अधिकारी अलका तिवारी राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त, चार सालों का रहेगा कार्यकाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    क्राइम

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    PNB घोटाले में नया एक्शन : नीरव मोदी के करीबी संदीप मिस्त्री पर CBI का शिकंजा, UAE से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Latest Posts

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.