Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बच्चे का बनाना है बर्थ सर्टिफिकेट तो करना होगा इंतजार
    झारखंड

    बच्चे का बनाना है बर्थ सर्टिफिकेट तो करना होगा इंतजार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2023Updated:September 12, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : अगर आपके बच्चे का जन्म सदर हॉस्पिटल में हुआ है और उसका बर्थ सर्टिफिकेट बनाना है तो आपको लंबा इंतजार करना होगा. इतना ही नहीं सर्टिफिकेट के लिए आपको आफिस के चक्कर भी लगाने पड़ सकते है. चूंकि सदर हॉस्पिटल से बच्चों के जन्म का रिकार्ड सिविल सर्जन आफिस में नहीं भेजा जा रहा है. स्थिति यह हो गई है कि हर महीने आवेदनों की लिस्ट लंबी होती जा रही है. जिससे समझा जा सकता है कि सदर हॉस्पिटल रिकार्ड को लेकर किस कदर लापरवाही कर रहा है. बता दें कि सदर हॉस्पिटल में जन्म लेने वाले बच्चों का बर्थ सर्टिफिकेट सिविल सर्जन आफिस स्थित प्रज्ञा केंद्र से जारी किया जाता है.

    हर महीने 400 बच्चों का जन्म

    सदर हॉस्पिटल में हर दिन 10 से 15 बच्चों का जन्म होता है. वहीं महीने की बात करें तो लगभग 450 बच्चों की डिलीवरी सदर में हो रही है. अब इतने बच्चों के रिकार्ड भी हॉस्पिटल से नहीं भेजे जा रहे है. जिससे कि परिजनों को परेशानी हो रही है. वहीं सिविल सर्जन आफिस के चक्कर लगाकर परेशान है. बता दें कि राइट टू सर्विस एक्ट के तहत एक महीने के अंदर बर्थ सर्टिफिकेट जारी करने का नियम है.

    नहीं ले रहे बर्थ का आवेदन

    हॉस्पिटल से रिकार्ड नहीं मिलने के कारण प्रज्ञा केंद्र के कर्मचारी आवेदन भी नहीं ले रहे है. पैरेंट्स को दो से तीन महीने बाद आवेदन करने को कहा जा रहा है. वहीं स्टाफ का कहना है कि सदर में जन्म लेने वाले बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट के लिए एक साल तक कभी भी आवेदन कर सकते है. इसके लिए कोई एक्सट्रा शुल्क या फाइन नहीं देना है.

    कई लोगों प्रोत्साहन राशि नहीं मिली

    स्वास्थ्य विभाग सरकारी हॉस्पिटल में डिलीवरी कराने वालों को प्रोत्साहन राशि देता है. जिसके तहत लाभुक को एक हजार रुपए दिए जाते है. लेकिन सैंकड़ों लाभुक ऐसे है जिन्हें प्रोत्साहन राशि ही नहीं मिली है. इसके लिए भी लाभुक सिविल सर्जन आफिस के चक्कर लगा रहे है. अब तो उनके द्वारा जमा किए गए पेपर भी नहीं मिल रहे है. ऐसे में उन्हें दोबारा से पेपर जमा कराने को कहा गया है.

    ‘इस मामले में सदर हॉस्पिटल के डीएस सह रजिस्ट्रार डॉ खैतान का कहना है कि हर एक-दो दिन में हॉस्पिटल से रिकार्ड भेजा जाता है. ऐसी तो कोई शिकायत नहीं है कि आवेदन लेने से इंकार किया जा रहा है. मामले में संबंधित लोगों से जानकारी ली जाएगी.’

     

     

    Affair Application Beneficiary Birth Birth Certificate Certificate Children Incentive Money Long Wait Office Sadar Hospital Wait आफिस आवेदन इंतजार चक्कर जन्म प्रोत्साहन राशि बच्चे बर्थ सर्टिफिकेट लंबा इंतजार लाभुक सदर हॉस्पिटल सर्टिफिकेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआदिवासियों की हकमारीः वन विभाग के पास 49 हजार दावा पत्र लंबित, सर्वे में हुआ खुलासा
    Next Article श्मशान घाट निर्माण में व्यवधान पड़ेगा महंगा, दिया जाएगा माकूल जवाब : मंगल कालिंदी

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.