Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»केंद्र और राज्य मिलकर टीम इंडिया की तरह करें काम, तो लक्ष्य पाना मुश्किल नहीं: PM
    देश

    केंद्र और राज्य मिलकर टीम इंडिया की तरह करें काम, तो लक्ष्य पाना मुश्किल नहीं: PM

    Team JoharBy Team JoharMay 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : नई दिल्ली में शनिवार को PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक हुई। बैठक का विषय था ‘विकसित राज्य के लिए विकसित भारत@2047’। इस अवसर पर PM मोदी ने कहा कि अगर केंद्र और राज्य मिलकर टीम इंडिया की तरह काम करें, तो कोई भी लक्ष्य पाना मुश्किल नहीं है।

    PM ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना हर भारतीय का सपना है। जब हर राज्य विकसित होगा, तभी भारत विकसित बनेगा। यह 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षा है। उन्होंने विकास की गति को तेज करने की जरूरत पर भी बल दिया। PM मोदी ने शहरीकरण का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में तेजी से शहरों का विकास हो रहा है। इसलिए हमें भविष्य के लिए तैयार शहर बनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास, नवाचार और स्थिरता हमारे शहरों के विकास का आधार होना चाहिए।

    पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने राज्यों से अपील की कि वे कम से कम एक पर्यटन स्थल को वैश्विक स्तर का बनाएं। इससे उस राज्य और आस-पास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।

    महिलाओं की भागीदारी पर PM मोदी ने कहा कि हमें कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सम्मानजनक नीतियां बनानी होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि नीतियों का असर लोगों के जीवन में दिखना चाहिए, तभी असली बदलाव होता है। अंत में उन्होंने कहा कि एक टीम के रूप में हमें 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अगर सभी राज्य, शहर और गांव मिलकर आगे बढ़ेंगे, तो यह लक्ष्य जल्दी हासिल हो सकता है।

    Also Read : बिना रजिस्ट्रेशन पेट शॉप और डॉग ब्रीडिंग सेंटर के संचालन पर होगी कार्रवाई

     

    "विकसित भारत@2047" PM नरेंद्र मोदी PM मोदी भाषण आर्थिक विकास इंडिया विजन 2047 केंद्र राज्य सहयोग गवर्निंग काउंसिल टीम इंडिया विजन नवाचार और स्थिरता नीति आयोग 10वीं बैठक नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल 2025 नीति आयोग न्यूज़ नीति आयोग बैठक भारत 2047 लक्ष्य भारत का भविष्य भारत विकास योजना भारत सरकार योजनाएं मोदी सरकार योजनाएं राज्य सरकारें राष्ट्रीय विकास रणनीति विकसित राज्य शहरी विकास. शहरीकरण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिना रजिस्ट्रेशन पेट शॉप और डॉग ब्रीडिंग सेंटर के संचालन पर होगी कार्रवाई
    Next Article MGM अस्पताल की शिफ्टिंग में आई तेजी, DC ने लगाई फटकार …

    Related Posts

    क्राइम

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत अब लोकतंत्र नहीं, एक चुनी हुई निरंकुश व्यवस्था है : अरुण शौरी

    September 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    Latest Posts

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.