Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अगर समझौता वार्ता नहीं हुआ लागू, तो होगा तीव्र आंदोलन : अजय राय
    झारखंड

    अगर समझौता वार्ता नहीं हुआ लागू, तो होगा तीव्र आंदोलन : अजय राय

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लिमिटेड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Simdega : अगर 3 अक्टूबर 2024 को हुए समझौता वार्ता को लागू नहीं किया गया तो तीव्र आंदोलन होगा। अजय राय ने आज सिमडेगा में होटल रॉयल पैलेस गांधी मैदान में सिमडेगा डिविजन के विद्युत कर्मियों द्वारा आयोजित बैठक में शामिल होते हुए ये बातें कहीं। उन्होनें झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड को कड़ी चेतावनी दी और जल्द से जल्द समझौते में हुई बातों को लागु करने की बात कही। वहीं इस बैठक की अध्यक्षता शिवनारायण साहू ने की।

    मौके पर अजय राय ने कहा कि लगभग 5 महीने होने को है और अभी तक ऊर्जा निगम की ओर से समझौता वार्ता पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे कर्मियों में भारी आक्रोश है। अजय राय ने कहा कि सिमडेगा गुमला लोहरदगा में मानव दिवस कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ रांची जीएम मुख्यालय से तीन पत्र गुमला सर्किल को लिखा गया है जिसका कोई जवाब अभी तक मिल नहीं पाया है! उन्होंने कहा कि इससे यह प्रतीत होता है कि तीनों जगह पर कर्मियों के साथ अनियमितता बड़े पैमाने पर हुई है जिसमें निलंबन का डर अधिकारियों को सता रहा है।

    संघ के साथ समझौता वार्ता में कई मांगों पर सहमति बनी थी, जिनमें से मुख्य हैं:

    -आउटसोर्स खत्म करने को लेकर निर्देशक मंडल में प्रस्ताव लेकर जाना।
    – पारा शिक्षक के तर्ज पर 60 वर्ष का अनुबंध एवं 50% आरक्षण का मामला निर्देशक मंडल के प्रस्ताव में ले जाना।
    – मानदेय बढ़ाने के मामले पर कमिटी की बैठक में निर्णय लेना।
    – 10 वर्ष तक लगातार कार्य करने वाले विद्युत कर्मियों का विवरण 2014 में हुए सर्वे रिपोर्ट देखने के उपरांत कमेटी निर्णय लेगी।
    – एरियर एवं मानदेय गड़बड़ी को लेकर निगम की ओर से एक दो सदस्यीय कमेटी का गठन करना आदि था।

    आज की इस बैठक में शिवनारायण साहू ,सूर्यदेव सिंह अकरम हुसैन, विद्यासागर मेहता ,महेश सिंह, सरवन प्रसाद , निर्मला सोरेंग,सुशील पासी राजेंद्र राम, मुकेश पासवान ,अभिषेक पासवान, गॉडविन लकड़ा, दीपक कुमार गॉड, जॉर्ज कीड़ों अमित टेटे, हीरालाल यादव, त्रिवेणी पासी,समीर दीपक , सुनील दीपक, नवीन तिर्की, अविनाश तिर्की, दीपक एक्का, विपिन एक्का, पुणा सिंह, सुमित तिगा,तोबियस, अमर कुलदीप मिंज, अनुज बैक, अमन , क्रिस्टोफर, हीरा साहू,जूलियन टोप्पो, बबलू एक्का, रितेश कुजूर, लोकनाथ अहीर,अखिलेश बड़ा, मिरनाल लकड़ा, अजय साहू, पीतांबर सिंह,एरीक, अर्जुन सिंह, भुवनेश्वर नाग, सत्येंद्र ओहदार,बिनय टेटे और अन्य मौजूद रहे।

    Also Read :महाकुंभ 2025 में बनने वाला है चार विश्व रिकॉर्ड, जानें कैसे और कब ..

    Also Read :BREAKING : देवघर में प्रिंसिपल को बम से उड़ाया

    demand Jharkhand Energy Development Corporation Limited negotiation negotiations Protest अजय राय आंदोलन झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड डिमांड समझौता वार्ता सिमडेगा होटल रॉयल पैलेस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशहीद कैप्टन करमजीत का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, दहाड़ मारकर रोने लगे घरवाले
    Next Article राजधानी में झुलस कर म’र गये पति-पत्नी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    बंद शौचालय के चेंबर में मिला दुर्लभ साही, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    साहेबगंज में झामुमो की बूथ स्तरीय और BLA-2 बैठक, SIR  को लेकर महासचिव ने दिए निर्देश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    बंद शौचालय के चेंबर में मिला दुर्लभ साही, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    June 12, 2026

    साहेबगंज में झामुमो की बूथ स्तरीय और BLA-2 बैठक, SIR  को लेकर महासचिव ने दिए निर्देश

    June 12, 2026

    पलामू में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो देशी कट्टा बरामद

    June 12, 2026

    गेतलसूद सोलर प्रोजेक्ट के बेस कैंप पर ग्रामीणों का हंगामा, CSR फंड के दुरुपयोग का आरोप

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.