Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बर्फीली हवाओं का सितम, रांची समेत पूरे झारखंड में ठंड का कहर, जानें कब मिलेगी राहत
    जोहार ब्रेकिंग

    बर्फीली हवाओं का सितम, रांची समेत पूरे झारखंड में ठंड का कहर, जानें कब मिलेगी राहत

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : कश्मीर और शिमला में बर्फबारी का असर अब झारखंड में भी दिखने लगा है. पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में ठंड को और बढ़ा दिया है, जिससे दिन में भी राहत नहीं मिल रही. बर्फीली हवा सीधे हड्डियों को छूने जैसी महसूस हो रही है. इससे आम लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है.

    कई जिलों में गिरा पारा

    राज्य के अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है, जिसका असर लोगों की दिनचर्या पर साफ नजर आ रहा है. खासकर सुबह और शाम के वक्त सड़कें सूनी नजर आ रही हैं. सोमवार को राजधानी रांची के शहरी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, कांके में यह 3 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा.

    कांके में जमीं ओस की बूंदें

    रांची के कांके क्षेत्र में ठंड के कारण कई जगहों पर ओस की बूंदें जम गईं. डेविस मनोचिकित्सा संस्थान के पुआल में सुबह बर्फ जैसी ओस की बूंदें देखने को मिलीं. इसके अलावा मैक्लुस्कीगंज में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा.

    मौसम विभाग ने 20-21 को जताई बारिश की संभावना

    मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि 20 और 21 दिसंबर को कोल्हान क्षेत्र में कई स्थानों पर बादल और हल्की बारिश हो सकती है. राजधानी रांची में भी बादल छाए रह सकते हैं, जिससे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा सकता है. हालांकि, अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है. इसके साथ ही, बादल और बारिश के कारण घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है. मौसम में यह बदलाव 22 दिसंबर से खत्म होगा, जिसके बाद एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है.

    Also Read: राष्ट्रपति का बनाया फेक FB अकाउंट फिर झारखंड के युवक को भेज दिया यह मैसेज

    20 दिसंबर 21 दिसंबर 22 दिसंबर cold havoc cold winds Davis Psychiatric Institute December 20 December 21 December 22 Dense Fog dew drops Drop in Temperature jharkhand Kanke kashmir Kolhan Region light rain McCluskieganj Meteorological Department minimum temperature ranchi Shimla Snowfall ओस की बूंदें कश्मीर कांके कोल्हान क्षेत्र घना कोहरा झारखंड ठंड का कहर डेविस मनोचिकित्सा संस्थान तापमान में गिरावट न्यूनतम तापमान बर्फबारी बर्फीली हवाएं मैक्लुस्कीगंज मौसम विभाग रांची शिमला हल्की बारिश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति का बनाया फेक FB अकाउंट फिर झारखंड के युवक को भेज दिया यह मैसेज
    Next Article ठंड ऐसी कि मंडप में ही बेहोश हुआ दूल्हा, फिर दुल्हन ने उठाया यह कदम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    Latest Posts

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.