Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 फाइनल आज, डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका की होगी भिड़ंत
    खेल-सिनेमा

    ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 फाइनल आज, डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका की होगी भिड़ंत

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2025Updated:November 2, 2025No Comments2 Mins Read25
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भारत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज यानी रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपने पहले विश्व खिताब के लिए मैदान पर उतरेंगी। लीग स्टेज में जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, तब साउथ अफ्रीका ने भारत को मात दी थी। ऐसे में फाइनल में टीम इंडिया के पास बदला लेने का मौका होगा।

    भारत का अब तक का प्रदर्शन

    हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत का प्रदर्शन टूर्नामेंट में उतार-चढ़ाव भरा रहा। टीम ने शुरुआत के दो मैच जीते, लेकिन फिर लगातार तीन मुकाबलों में हार झेली। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत और फिर सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर भारत ने शानदार वापसी की और फाइनल में जगह बनाई।

    साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन

    साउथ अफ्रीका ने अब तक वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने 7 में से 5 मैच जीते और सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 125 रन से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में कदम रखा। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट बेहतरीन फॉर्म में हैं और टीम के ऑलराउंडर उसका सबसे बड़ा बल हैं। फाइनल में उनके प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना कम है।

    अगर बारिश ने डाला खलल तो?

    नवी मुंबई में मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है, साथ ही करीब 25% बारिश की संभावना जताई गई है। अगर बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो ICC ने फाइनल के लिए रिजर्व डे (3 नवंबर) तय किया है। कोशिश यही होगी कि मुकाबला आज ही पूरा हो जाए, भले ही इसके लिए ओवर घटाने पड़ें।

    पिच रिपोर्ट

    डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां बाउंड्री छोटी है और रन बनाना आसान रहता है। पिछले कुछ मैचों में यहां 330 से ज्यादा रन बने हैं। टॉस जीतने वाली टीम ओस को ध्यान में रखकर पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

    संभावित प्लेइंग 11

    • भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, स्नेह राणा/राधा यादव, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, श्री चरनी।
    • साउथ अफ्रीका : लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), टैजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लूस, एनेरी डर्कसेन, क्लो ट्रायोन, मैरिजेन कैप, नादिन डी क्लर्क, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।

    Also Read : मोकामा ह’त्या मामले में जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह गिरफ्तार

    ICC Women's ODI World Cup 2025 Final: India vs South Africa today at DY Patil Stadium ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 फाइनल : भारत बनाम साउथ अफ्रीका आज डीवाई पाटिल स्टेडियम में भिड़ंत ind w vs sa w final
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोकामा ह’त्या मामले में जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह गिरफ्तार
    Next Article झारखंड में कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान मोंथा, अब मौसम हुआ साफ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.