Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»काफी दिलचस्प नजर आ रही झारखंड कैडर की आईएएस लॉबी
    झारखंड

    काफी दिलचस्प नजर आ रही झारखंड कैडर की आईएएस लॉबी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 18, 2023Updated:September 18, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : केंद्रीय जांच एजेंसियों और सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चल रहे रार तकरार के बीच झारखंड कैडर की आइएएस लॉबी काफी दिलचस्प नजर आ रही है. इसमें एक्शन, रिएक्शन और इमोशन भी है. ब्यूरोक्रेसी में गौर से देखने पर पता चलता है कि इसमें चार लॉबी है.

    पावरफुल है पहली लॉबी

    झारखंड कैडर के ब्यूरोक्रेसी की पहली लॉबी काफी पावरफुल है. यह लॉबी सरकार के साथ कदमताल करते हुए नजर आती है. इस लॉबी में , अपर मुख्य सचिव ,प्रधान सचिव और सचिव रैंक के अफसर पर ही चलती है. किसे-कहां जगह देनी और किसे सत्ता के गलियारे से दूर रखना है, यह लॉबी इस काम में माहिर है. इस लॉबी में शामिल अफसरों की ही बात सरकार में सुनी जाती है

    दूसरी लॉबी वक्त के साथ करती है चोट

    दूसरी लॉबी सक्रिय तो है लेकिन वक्त के साथ चोट करती है. इस लॉबी में ज्यादातर वैसे अफसर हैं, जिनकी छवि ईमानदार मानी जाती है. इस लॉबी में शामिल अफसरों के पास महत्वपूर्ण विभाग हैं. योजनाओं और राशि के लेने-देन का खाका यहीं पर खींचा जाता है. इस लॉबी में शामिल अफसर एक्शन लेने के साथ रिएक्शन भी बेहतर तरीके से करते हैं. अगर फाइल नहीं निपटानी हो तो इसमें सिर्फ लिखा जाता है प्लीज डिसकस…. बस फाइल डंप. इस लॉबी में शामिल एक अफसर को महत्वपूर्ण विभाग से हटा देने के बाद वे सरकार से काफी नराज भी चल रहे हैं. वैसे इस लॉबी में शामिल अधिकांश अफसर सरकार के भ्रष्ट अफसरों की आंखों में किरकरी बने रहते हैं. क्योंकि उनके भ्रष्ट क्रियाकालापों पर कलम चला देते हैं. इस कारण सत्ता भी इनसे थोड़ी डरी-डरी ही रहती है.

    तीसरी लॉबी मानी जाती है न्यूट्रल

    इस लॉबी में सचिव रैंक के अफसर हैं. इसमें एक अफसर लोगों को काफी मोटिवेट भी करते हैं. यह अलग बात है कि वह कई बार सोशल साइट्स पर सक्रिय रहते हैं. प्रचार पाने के लिए कुछ भी कर देते हैं. साथ ही नये बैच के अफसरों को साथ लेकर चलने में भी माहिर हैं. काम का पूरा ट्रिक भी बताते हैं. लेकिन ईमानदार छवि नहीं होने के कारण कम अफसर ही उनकी इज्जत करते हैं. यह लॉबी न्यूट्रल मानी जाती है. पोस्टिंग के लिए अपना पाला बदलते रहती है. समय के साथ बदलने में यह लॉबी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ती.

    केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर है चौथी लॉबी

    इस लॉबी के अधिकांश अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर है. ये वेट एंड वॉच की पॉलिसी पर काम करते हैं. इन्हें बस सरकार बदलने का इंतजार है. इन लॉबी में शामिल अफसर हर दिन सरकार की गतिविधियों की टोह भी लेते रहते हैं. पूछने पर कहते भी हैं समय का इंतजार कीजिये, समय आयेगा तो जरूर आ जाऊंगा.

    IAS Lobby Jharkhand Bureaucrats Jharkhand IAS jharkhand latest update news Jharkhand Update News Secretary Rank Officers आइएएस लॉबी झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड आइएएस झारखंड ब्यूरोक्रेट्स झारखंड लेटेस्ट अपडेट न्यूज सचिव रैंक के अफसर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआइएएस मंजूनाथ के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी
    Next Article सीएम हेमंत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कहा-जाइए हाईकोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    Latest Posts

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.