Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»पत्नी की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी, घाटशिला के घर में पति-पत्नी के शव मिले
    झारखंड

    पत्नी की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी, घाटशिला के घर में पति-पत्नी के शव मिले

    Team JoharBy Team JoharJuly 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम: घाटशिला अनुमंडल के धालभूमगढ़ में प्रखंड के उपरशेली गांव में एक कमरे से पति-पत्नी का शव बरामद किया गया है. पति का शव जहां फंदे से लटका हुआ था, वहीं पत्नी का शव जमीन पर पड़ा हुआ था. दोनों ने चार माह पहले ही प्रेम विवाह किया था. अब शव मिलने से अटकलों का बाजार गर्म है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

    पत्नी की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी

    उपरशेली गांव के लोगों के मुताबिक मृतक पुरुष का नाम शिशिकांत मुर्मू और महिला का नाम हीरापदो मुर्मु है. दोनों की शादी 4 माह पहले हुई थी. दोनों नवविवाहितों का शव बंद कमरे में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. हालांकि पुलिस इसे हत्या और खुदकुशी का केस मान रही है. पुलिस के मुताबिक, ऐसा लगता है कि पति शिशिकांत मुर्मू ने अपनी पत्नी हीरापदो की हत्या के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. घटना के बाद मौके पर पहुंचे जिले के ग्रामीण एसपी सुभाष जाट ने कहा पूरे मामले की जांच हो रही है. उन्होंने बताया कि शवों के पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है.

    झगड़े के बाद खुदकुशी की आशंका

    हत्या की भी अटकलग्रामीणों के मुताबिक दोनों ने 4 माह पहले प्रेम विवाह किया था. जिसके बाद दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था. घटना वाले दिन भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ. वहीं कुछ लोगों ने पारिवारिक विवाद और जमीनी विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई है.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleब्लैक फंगस की मरीज उषा की मौत, परिजन आक्रोशित कहा इलाज में लापरवाही
    Next Article लखनऊ में अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    Latest Posts

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.