रांची: राजधानी रांची में मुंबई के एक मेडिसिन कंपनी के डायरेक्टर मेहुल साह हनी ट्रैप का शिकार हुआ है. उससे 50 लाख रुपए वसूले गए. इस घटना का खुलासा रांची पुलिस ने किया है. एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मेडिसिन कंपनी के डायरेक्टर मेहुल साह की कंपनी में काम करने वाली श्वेता पति उसकी गर्लफ्रेंड थी. लेकिन कुछ दिन पहले शादी के बाद वह रांची आ गई थी. श्वेता ने मेहुल को रांची बुलाया. एयरपोर्ट पर मेहुल से मिलने के बाद उसे किडनैप कर लिया गया और उनके घर वालों को मुंबई सूचना दी गई. पुलिस अनुसंधान में पता चला कि मेहुल की गर्लफ्रेंड श्वेता पति की शादी हाल में हुई थी. उसका पति सिद्धार्थ जैफ, महाराष्ट्र के दो व्यक्ति और जमशेदपुर के कुछ लोगों ने मिलकर किडनैप कर फिरौती की वसूली की थी. जिसमे से 24 लाख 47 हजार रुपए बरामद किए गए हैं. घटना को अंजाम के आरोप में चार लोग गिरफ्तार हुए हैं, जिसमे दो महाराष्ट्र के हैं. श्वेता और उसका पति सिद्धार्थ जैफ भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. लड़की के बुलाने पर ही व्यवसायी आया था. ऐसे में संभावना है कि यह हनी ट्रैप का मामला है.
पति-पत्नी ने हनी ट्रैप कर किया व्यवसायी को किडनैप, वसूले 50 लाख

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleपोलियो टीकाकरण के लिए ये देश बंद रखेंगे युद्ध, जानें पूरा मामला
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

