Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अखंड सुहाग का प्रतीक “वट सावित्री व्रत” 26 शनि जयंती 27 मई को
    झारखंड

    अखंड सुहाग का प्रतीक “वट सावित्री व्रत” 26 शनि जयंती 27 मई को

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 21, 2025Updated:May 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वट सावित्री व्रत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : इस बार वट सावित्री व्रत और शनि जयंती अलग-अलग दिन मनाई जाएगी। ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को आमतौर पर ये दोनों पर्व एक ही दिन आते हैं, लेकिन इस वर्ष वट सावित्री व्रत 26 मई को और शनि जयंती 27 मई को मनाई जाएगी।

    ज्योतिषियों के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या 26 मई को दिन में 10:54 बजे से शुरू होकर 27 मई सुबह 8:30 बजे तक रहेगी। 26 मई को मध्याह्न और प्रदोष कालीन अमावस्या होने के कारण इसी दिन वट सावित्री व्रत रखा जाएगा, जबकि शनि जयंती 27 मई को उदया काल में अमावस्या होने के कारण मनाई जाएगी।

    वट सावित्री व्रत का महत्व

    वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रखती हैं। इस दिन वटवृक्ष की पूजा की जाती है और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी जाती है। मान्यता है कि सावित्री ने अपने दृढ़ संकल्प और भक्ति से अपने पति सत्यवान को यमराज से पुनर्जीवित कर लिया था।

    बन रहे हैं शुभ योग

    इस दिन भरणी नक्षत्र सुबह 7:14 बजे तक रहेगा, इसके बाद कृतिका नक्षत्र प्रवेश करेगा। साथ ही शोभन और अतिगण्ड योग भी बन रहे हैं। सूर्य और चंद्रमा दोनों वृष राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे यह दिन विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है।

    व्रत रखने का तरीका

    कई महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं, जबकि कुछ फलाहार करती हैं। फलाहार में सेब, केला, आम, अंगूर और नारियल पानी लेने की सलाह दी जाती है जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और व्रत के दौरान थकान महसूस नहीं होती।

    पूजा विधि और परंपरा

    महिलाएं साफ वस्त्र पहनकर 16 श्रृंगार करती हैं, वट वृक्ष की पूजा करती हैं और उसकी परिक्रमा करती हैं। पूरी श्रद्धा और नियमों के साथ किया गया यह व्रत वैवाहिक जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

    Also Read : बिहार के इस जगह बनेगा अंतरराष्ट्रीय शुगर रिसर्च सेंटर

    26 May 2025 26 मई 2025 27 May 2025 27 मई 2025 Amavasya Tithi Hindu festival Hinduism Jyeshtha Amavasya Puja Vidhi religious festival Satyavan Savitri Savitri Vrat Shani Dev Shani Jayanti Shani Jayanti 2025 Vat Savitri 2025 Vat Savitri Vrat Vrat 2025 Vrat date Vrat Katha Vrat Puja Vrat tradition अमावस्या तिथि ज्येष्ठ अमावस्या धार्मिक पर्व पूजा विधि वट सावित्री 2025 वट सावित्री व्रत व्रत 2025 व्रत कथा व्रत तिथि व्रत परंपरा व्रत पूजा शनि जयंती शनि जयंती 2025 शनि देव सत्यवान सावित्री सावित्री व्रत हिंदू धर्म हिन्दू पर्व
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर DC अनन्य मित्तल के नाम से बनी फेक फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने किया अलर्ट
    Next Article गढ़वा में वज्रपात से चार बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.