Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अस्पताल के चिकित्सक और पारा मेडिकल कर्मी बायोमेट्रिक अटेंडेंस बनाना सुनिश्चित करें : हेमन्त सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    अस्पताल के चिकित्सक और पारा मेडिकल कर्मी बायोमेट्रिक अटेंडेंस बनाना सुनिश्चित करें : हेमन्त सोरेन

    Team JoharBy Team JoharFebruary 2, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ( सदर अस्पताल) के प्रिंसिपल, सिविल सर्जन, मेडिकल सुपरिटेंडेंट और चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ बैठक की

    अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश, किसी तरह की खामी मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर होगी कार्रवाई है

    Joharlive Team

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (सदर अस्पताल) की व्यवस्था अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर यहां की व्यवस्था में किसी तरह की खामी होने की शिकायत मिलती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । वे आज फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल की व्यवस्था को लेकर प्रिंसिपल, सिविल सर्जन मेडिकल सुपरिटेंडेंट और अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पूरी वस्तुस्थिति की जानकारी ली । ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री ने बीती रात यहां का औचक निरीक्षण किया था और व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जाहिर की थी ।

    ड्यूटी के दौरान गायब रहने वालों पर होगी कार्रवाई

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि यहां पदस्थापित चिकित्सक एवं कर्मी ड्यूटी के दौरान गायब रहते हैं । इससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी चिकित्सक और पारा मेडिकल कर्मी बायोमेट्रिक अटेंडेंस बनाना सुनिश्चित करें ।इसके अलावा रोस्टर के हिसाब से लगाई गई ड्यूटी का हर हाल में पालन करें । अगर उनके ड्यूटी आवर के दौरान गायब रहने की शिकायत मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

    निर्माणाधीन बिल्डिंग का कार्य 15 दिनों के अंदर पूरा हो

    फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (सदर अस्पताल में बन रही बिल्डिंग का निर्माण कार्य 15 दिनों के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया । उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से कहा कि परिसर की साफ सफाई के लिए पुख्ता व्यवस्था करें । मुख्यमंत्री ने अस्पताल की बिल्डिंग में सीपेज को दूर करने जर्जर दरवाजा और खिड़की की मरम्मत तथा बिजली की वायरिंग को व्यवस्थित और सुरक्षित करने का निर्देश दिया ।

    ड्यूटी के दौरान एप्रन पहनें चिकित्सक

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कल अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान चिकित्सक ड्यूटी के दौरान एप्रन नहीं पहने हुए थे ।इससे पता ही नहीं चलता है कि वे चिकित्सक है या और कोई । उन्होंने चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे ड्यूटी के दौरान एप्रन का जरूर पहने । मुख्यमंत्री ने इलाज के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए उपकरणों के इस्तेमाल नहीं होने पर भी नाराजगी जताई और कहा कि इसे इंस्टॉल किया जाए ताकि मरीजों को इसका फायदा मिल सके ।

    CM hemant soren Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजल जीवन मिशन के तहत जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला, उपायुक्त बोले- ग्रामीण क्षेत्रों में हाउसहोल्ड कनेक्शन 100% करने का लक्ष्य
    Next Article वामदलों ने की बजट की भर्त्सना, केंद्रीय वित्त मंत्री का फूंका पुतला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.