Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लातेहार में यात्री बस और बुलेट के बीच भयंकर टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौ’त
    झारखंड

    लातेहार में यात्री बस और बुलेट के बीच भयंकर टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौ’त

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2025Updated:August 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लातेहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर स्थित देवबार मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। यात्री बस और बुलेट मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

    मिली जानकारी के अनुसार, बुलेट बाइक पर सवार दो युवक कहीं जा रहे थे, जब अचानक देवबार मोड़ के पास उनकी बाइक सामने से आ रही एक बस से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक कई फीट तक बस के साथ घसीटती चली गई। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतकों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन घटनास्थल से मिले दस्तावेजों में से एक युवक के पास अब्दुल हसीम सरवर के नाम पर जारी ड्राइविंग लाइसेंस मिला है, जो उत्तर प्रदेश के नोएडा का निवासी बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि देवबार मोड़ लंबे समय से दुर्घटनाओं का गढ़ बना हुआ है। यह मोड़ इतना तीव्र और घुमावदार है कि सामने से आ रहे वाहनों का अंदाज़ा लगाना मुश्किल हो जाता है। तेज रफ्तार और खराब सड़क की वजह से यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं।

    गौरतलब है कि यह इलाका पहले से ही ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित है, बावजूद इसके यहां सुधार की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसके अलावा, एनएच-39 को फोरलेन में बदलने का काम फिलहाल चल रहा है। निर्माण कार्य के कारण सड़क की हालत और भी ज्यादा खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे, डायवर्सन और टूटी-फूटी सड़कों की वजह से खतरा और बढ़ गया है।

     

     

    Jharkhand accident news Jharkhand News Update NH-39 फोरलेन Ranchi road safety अब्दुल हसीम सरवर एनएच 39 एक्सीडेंट झारखंड सड़क दुर्घटना देवबार मोड़ दुर्घटना नोएडा युवक मौत फोरलेन सड़क निर्माण बस मोटरसाइकिल टक्कर बुलेट मोटरसाइकिल हादसा ब्लैक स्पॉट देवबार मनिका थाना क्षेत्र लातेहार जिला परिषद लातेहार न्यूज लातेहार पुलिस लातेहार सड़क हादसा लातेहार हादसा समाचार विनोद उरांव शशि कुमार थाना प्रभारी सड़क जर्जर स्थिति सड़क सुरक्षा झारखंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची यूनिवर्सिटी ने जारी की ग्रेजुएशन सेमेस्टर-1 परीक्षा की डेटशीट, 2 सितंबर से शुरू होंगे एग्जाम
    Next Article राहुल गांधी की यात्रा पर सवाल, चुनाव आयोग का बड़ा खुलासा

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.