Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पलामू में ऑनर कि’लिंग : प्रेमी युगल की बेरहमी से ह’त्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू में ऑनर कि’लिंग : प्रेमी युगल की बेरहमी से ह’त्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पलामू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : झारखंड के पलामू जिले में ऑनर किलिंग का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के टरिया गांव में प्रेम संबंधों के चलते एक प्रेमी युगल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। लड़की के परिजनों ने पहले अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर लड़के को पीट-पीटकर मार डाला। आरोप है कि लोहे की रॉड से लड़के की आंखें तक निकाल ली गईं। इसके बाद दोनों के शवों को कुएं में फेंक दिया गया। मृतकों की पहचान टरिया गांव की रहने वाली विभा कुमारी और भंडरा गांव के रहने वाले कारू सिंह के रूप में हुई है। दोनों के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले ही विभा की सगाई हो गई थी, जिससे उसके परिजन नाराज थे।

    घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक कारू सिंह के भाई जयप्रकाश कुमार उर्फ गुड्डू की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने लड़की के पिता उपेंद्र महतो, मां कलावती देवी, चाचा जनेश्वर महतो, विमलेश महतो और राकेश महतो को गिरफ्तार कर लिया है।

    लेस्लीगंज के एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने बताया कि घटना पूरी तरह से सुनियोजित थी। कारू सिंह को बहाने से बुलाया गया था। पहले दोनों को पकड़ा गया, फिर लड़की की हत्या कर दी गई। इसके बाद लड़के की बेरहमी से पिटाई कर उसकी भी जान ले ली गई। दोनों के शव रविवार शाम टरिया गांव के एक कुएं से बरामद किए गए। यह कुआं आरोपियों के घर से कुछ ही दूरी पर है।

    परिजनों ने हत्या के बाद झूठ बोलकर लड़के के घरवालों को गुमराह किया और दोनों को ढूंढने का नाटक करते रहे। कारू के भाई का कहना है कि वे लगातार अपने भाई को खोज रहे थे, लेकिन लड़की के परिजन सच्चाई छुपाते रहे। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। यह घटना इलाके में सनसनी फैला चुकी है।

    Also Read : 5 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में बंद रहेंगे झारखंड के स्कूल और कॉलेज…

    5 accused arrested 5 आरोपी गिरफ्तार Honor killing in Palamu: Lover couple brutally murdered पलामू में ऑनर किलिंग : प्रेमी युगल की बेरहमी से हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआपका जाना सिर्फ एक विदाई नहीं, एक युग का अंत है: सीता सोरेन
    Next Article BREAKING : दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर पहुंचा मोरहाबादी आवास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    क्राइम

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    Latest Posts

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.