Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»BREAKING : दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर पहुंचा मोरहाबादी आवास
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर पहुंचा मोरहाबादी आवास

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 4, 2025Updated:August 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दिशोम गुरु
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर मोरहाबादी स्थित उनके आवास पहुंच गया है। उनके आवास पर लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। हर कोई उनके अंतिम दर्शन को बेताब है। इससे पहले आज देर शाम दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा। दिवंगत शिबू सोरेन के मुख्यमंत्री बेटे हेमंत सोरेन और विधायक बहू कल्पना सोरेन उनके पार्थिव शरीर को विशेष विमान से लेकर रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट से उन्हें मोरहाबादी स्थित आवास ले जाया गया। इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर उनके मोरहाबादी स्थित आवास तक सड़क के दोनों ओर लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे। चाहने वाले उनके पार्थिव शरीर पर फूलों की बारिश कर रहे थे। “दिशोम गुरु अमर रहें… शिबू सोरेन अमर रहें” के नारे लगा रहे थे। कल यानी मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) ले जाया जायेगा। जहां दिन के तीन बजे उन्हें मुखाग्नि दी जायगी।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/08/ff.mp4

    यहां याद दिला दें कि आज यानी सोमवार को भोर में दिशोम गुरु का निधन हो गया था। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने आखिरी हिचकी ली थी। उनके देहांत की खबर सीएम हेमंत सोरेन ने अपने X हैंडल पर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था… “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूँ…”

    Also Read : सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी, दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि…

    BREAKING : Dishom Guru's body reached Morhabadi residence BREAKING : दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर पहुंचा मोरहाबादी आवास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में ऑनर कि’लिंग : प्रेमी युगल की बेरहमी से ह’त्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article पुलिस की तत्परता से बची जान, डोबो पुलिया से युवती ने लगाई थी छलांग…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.