Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»पेटरवार में होलिका दहन का कार्यक्रम, बताया गया पर्व का महत्व 
    झारखंड

    पेटरवार में होलिका दहन का कार्यक्रम, बताया गया पर्व का महत्व 

    Team JoharBy Team JoharMarch 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: जिले के पेटरवार के जगजीवन नगर में होलिका दहन का कार्यक्रम किया गया. होली खुशियों, उमंग और उल्लास का त्योहार है. फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन का त्योहार मनाया जाता है. माना जाता है कि होलिका की अग्नि की पूजा करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं. होलिका दहन की लपटें बहुत शुभकारी होती हैं. होलिका दहन की अग्नि में हर चिंता खाक हो जाती है, दुखों का नाश हो जाता है और इच्छाओं को पूर्ण होने का वरदान मिलता है. बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व में जितना महत्व रंगों का है उतना ही होलिका दहन का भी है. ये मान्यता है कि विधि विधान से होलिका पूजा और दहन करने से मुश्किलों को खत्म होते देर नहीं लगती.

    होलिका दहन पौराणिक कथा और हिंदू पुराणों के अनुसार, हिरण्यकशिपु नाम का एक राजा, कई असुरों की तरह, अमर होने की कामना करता था. इस इच्छा को पूरा करने के लिए, उन्होंने ब्रह्मा जी से वरदान पाने के लिए कठोर तपस्या की. प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी ने हिरण्यकशिपु को वरदान स्वरूप उसकी पांच इच्छाओं को पूरा किया कि वह ब्रह्मा द्वारा बनाए गए किसी भी प्राणी के हाथों नहीं मरेगा, वह दिन या रात, किसी भी हथियार से, पृथ्वी पर या आकाश में, अंदर या बाहर नष्ट नहीं होगा, पुरुषों या जानवरों, देवों या असुरों द्वारा नहीं मरेगा, वह अप्रतिम हो, कि उसके पास कभी न खत्म होने वाली शक्ति हो, और वह सारी सृष्टि का एकमात्र शासक हो.

    जिसके घमंड मे वह अत्याचार करने लगा और अपने आप को भगवान समझने लगा. ठीक उसके विपरीत उसका बेटा प्रहलाद भगवान विष्णु का आराध्य था. जिसे देख कर वह अत्यंत क्रोध करता था. उसी क्रम मे अपनी बहन होलिका को आदेश दिया कि तुम प्रहलाद को अपनी गोद मे बैठकर अग्नि मे समर्पित हो जाओ. आदेश के पालन में होलिका ने वैसा ही काम किया. मगर भगवन की लीला, होलिका जिसको वरदान था कि वो आग मे नहीं जलेगी. मगर उल्टा ही होलिका जल कर भस्म हो गई मगर विष्णु भक्त प्रहलाद अग्नि से बाहर निकल आया. तब से होलिका दहन का कार्यक्रम शुरू हो गया. इससे देखने को यह मिलता है कि हमेशा बुराई पर अच्छाई की ही जीत होती है.

    जोहार लाइव पेटरवार बोकारो होलिका होली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएसएसपी ने होली को लेकर किया फ्लैग मार्च, अशांति फैलाने वालों को दी कड़ी चेतावनी
    Next Article कंगना रनौत की सियासी पारी का आगाज, मंडी से लड़ेंगी चुनाव, बीजेपी के उम्मीदवारों की लिस्ट में कई बड़े नाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.