Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»चंद्र ग्रहण की छाया में होली 2026, 12 राशियों पर क्या होगा असर… जानें
    देश

    चंद्र ग्रहण की छाया में होली 2026, 12 राशियों पर क्या होगा असर… जानें

    Team JoharBy Team JoharFebruary 26, 2026Updated:February 26, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    साल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : साल 2026 की होली इस बार खास रहने वाली है। वजह है फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पड़ रहा चंद्र ग्रहण। माना जा रहा है कि ऐसा संयोग करीब 100 साल बाद बना है, जब होली और चंद्र ग्रहण एक ही दिन पड़ रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर होलिका दहन कब करें और पूजा का सही समय क्या रहेगा?

    मंगलवार, 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह आंशिक (खण्डग्रास) चंद्र ग्रहण होगा और भारत में दिखाई देगा। खास बात यह है कि साल 2026 में दो चंद्र ग्रहण पड़ेंगे, लेकिन भारत में सिर्फ एक ही दिखाई देगा। पहला ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा को यानी 3 मार्च को लगेगा, जबकि दूसरा 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पर पड़ेगा। लेकिन 28 अगस्त का ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।

    ग्रहण का समय और सूतक काल

    भारतीय समय के अनुसार : 

    ग्रहण प्रारंभ :  दोपहर 3:20 बजे

    ग्रहण समाप्त (मोक्ष) : शाम 6:48 बजे

    सूतक काल :  सुबह 6:20 बजे से

    भारत में यह ग्रहण ग्रस्तोदय रूप में दिखाई देगा। यानी जब चंद्रमा उदित होंगे, तब तक ग्रहण लग चुका होगा। दिल्ली में चंद्रोदय शाम 6:22 बजे होगा, इसलिए वहां लगभग 25 मिनट तक ही ग्रहण दिखाई देगा। जयपुर में चंद्रोदय 6:29 बजे और ग्रहण समाप्ति 6:48 बजे होगी, यानी कुल 18 मिनट का प्रभाव दिखेगा। पूर्वी राज्यों में यह अवधि करीब 59 मिनट तक रह सकती है।

    होलिका दहन और होली पर असर

    चूंकि ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा को लग रहा है, इसलिए होलिका दहन 2 मार्च को एक दिन पहले करना शुभ माना गया है। हालांकि 3 मार्च को ग्रहण समाप्ति के बाद भी होलिका दहन किया जा सकता है। रंगों का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा।

    सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र पर खास असर

    यह चंद्र ग्रहण पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और सिंह राशि में लगेगा। इस समय चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे, जहां पहले से केतु का प्रभाव बताया जा रहा है। ऐसे में सिंह राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा कष्टकारी हो सकता है। जिन राशियों पर अशुभ प्रभाव बताया गया है, उन्हें जप -पाठ, दान और स्नान जैसे उपाय करने चाहिए।

    राशियों पर प्रभाव

    मेष : खर्च बढ़ेगा, मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी

    वृष : कार्य सिद्धि और धन लाभ

    मिथुन : प्रगति और उत्साह में वृद्धि

    कर्क : धन हानि और अपव्यय

    सिंह :  चोट या स्वास्थ्य कष्ट की आशंका

    कन्या : आर्थिक नुकसान संभव

    तुला : सुख और धन लाभ

    वृश्चिक : रोग, चिंता और संघर्ष

    धनु : संतान को लेकर चिंता

    मकर : शत्रु या दुर्घटना का भय

    कुंभ :  जीवनसाथी को कष्ट

    मीन : बीमारी और कार्य में देरी

    Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। Johar Live इसकी सत्यता की गारंटी नहीं देता। किसी भी उपाय या मान्यता को अपनाने से पहले हमेशा किसी योग्य विशेषज्ञ से सलाह लें।

    Also Read : सिमडेगा में अलर्ट मोड पर पुलिस, मतगणना और पर्व-त्योहारों से पहले किया मॉक ड्रिल

    Astrology News Dhulendi Eclipse on Holi Hindu festivals Holi 2026 Holi Puja Timings Holika Dahan Lunar Eclipse 2026 Phalguna Purnima Rare Coincidences Religious Beliefs Sutak period चंद्र ग्रहण 2026 ज्योतिष समाचार दुर्लभ संयोग धार्मिक मान्यता धुलेंडी फाल्गुन पूर्णिमा सूतक काल हिंदू पर्व होलिका दहन होली 2026 होली पर ग्रहण होली पूजा समय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा में अलर्ट मोड पर पुलिस, मतगणना और पर्व-त्योहारों से पहले किया मॉक ड्रिल
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रांची एयरपोर्ट, राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत

    Related Posts

    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.