Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»सीआपीएफ के हवाले हिंदपीढ़ी, उपायुक्त ने की बैठक कंटेनमेंट जोन में आवाजाही पर पूरी तरह से रोक
    झारखंड

    सीआपीएफ के हवाले हिंदपीढ़ी, उपायुक्त ने की बैठक कंटेनमेंट जोन में आवाजाही पर पूरी तरह से रोक

    Team JoharBy Team JoharApril 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। उपायुक्त राय महिमापत रे की अध्यक्षता में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। उपायुक्त के गोपनीय कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक के दौरान हिंदपीढ़ी के कमांड एंड कंट्रोल रूम के संचालन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बैठक के दौरान सीआरपीएफ को जिला प्रशासन के प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मियों से बेहतर समन्वय स्थापित करने का निदेश दिया गया।
    ज्ञात है कि हिंदपीढ़ी कंटेन्मेंट जोन की सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जिम्मेवारी अब केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल को सौंप दी गई है। इस जोन में तीन शिफ्ट में सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया जाएगा। जिससे कि पूरी मुस्तैदी के साथ लॉकडाउन का अनुपालन सनिश्चित किया जा सके। बैठक के दौरान उपायुक्त रांची श्री राय महिमापत रे ने उपस्थित सीआरपीएफ के अधिकारियों से कहा कि, हिन्दपीढ़ी कंटेन्मेंट जोन रांची का हॉटस्पॉट बन चुका है। कोरोना संक्रमितों की संख्या हिन्दपीढ़ी में सबसे ज्यादा है। पूरे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आवा जाही की कोई इजाजत नहीं है। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी व्यक्ति को अगर आपातकालीन मेडिकल सहायता की आवश्यकता है तो वैसी स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा एम्बुलेंस भेज कर मरीज को वहां से अस्पताल ले जाया जाएगा। हमारे हेल्पलाइन नंबर चालू हैं। किसी भी आपात परिस्थिति में कोई भी व्यक्ति उन नम्बरों पर कॉल कर मदद मांग सकता है।
    बैठक में उपस्थित एसएसपी रांची ने कहा कि, रांची में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है इसके बावजूद लोग इस बीमारी की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं। ऐसे में अब हमारी जिम्मेवारी बढ़ गई है कि लोगों से लॉकडाउन के नियमों और सामाजिक दूरी का पालन कराए। किसी भी हाल में किसी भी व्यक्ति को कंटेनमेंट जोन में आने-जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। जरूरत पड़ने पर आमजन की सुरक्षा हेतु पुलिस द्वारा मामला भी दर्ज किया जाएगा।
    बैठक के दौरान सीआरपीएफ के अधिकारी ने कहा कि, हमारी टीम का पूरा सहयोग जिला प्रशासन को मिलेगा। हमारे जवान पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करेंगे और आमजनों की सुरक्षा हेतु हम हमेशा की तरह तत्पर हैं।
    इस बैठक में उप विकास आयुक्त, एसएसपी, एस पी सिटी, एस पी ट्रैफिक, अनुमंडल पदाधिकारी रांची तथा सीआरपीएफ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना: स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किये आंकड़े-देश में 24 घंटे में 1543 नए मामले, रिकवरी रेट 23.3 फीसदी
    Next Article गुमला : वज्रपात से दो किशोरियों की मौत, एक झुलसा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.