Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस 34, भाजपा 30 सीटों पर आगे, निर्दलियों की तीन पर बढ़त
    देश

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस 34, भाजपा 30 सीटों पर आगे, निर्दलियों की तीन पर बढ़त

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। चुनावी रुझानों के अनुसार सतारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। रुझानों में अभी तक कोई भी दल बहुमत के आंकड़े को नहीं छू पाया है। हालांकि विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा पर बढ़त बना ली है। कुछ सीटों पर निर्दलीय भी आगे चल रहे हैं।

    चुनाव आयोग की वेबसाइट पर पूर्वाह्न 11 बजे तक सभी 68 सीटों के लिए उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस 34 और भाजपा 30 सीटों पर आगे है। निर्दलीय उम्मीदवार चार सीटों पर आगे चल रहे हैं। राज्य विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 35 है।

    चुनाव आयोग के मुताबिक सिराज सीट से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 22 हजार मतों से लीड कर रहे हैं। भाजपा के छह मंत्री वीरेंद्र कंवर, राकेश पठानिया, राजेंद्र गर्ग, राजीव सैजल, सुरेश भारद्वाज और सरवीण चौधरी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से पीछे चल रहे हैं।

    हमीरपुर, नालागढ़ और देहरा सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बनाई हुई है। हमीरपुर सीट से निर्दलीय आशीष शर्मा 800 मतों से आगे चल रहे हैं। नालागढ़ से केएल ठाकुर 1900 मतों से आगे हैं। देहरा से होशियार सिंह 1100 और बंजार से हितेश्वर सिंह 700 मतों से लीड कर रहे हैं। इन चार निर्दलियों से तीन भाजपा के बागी हैं। हरोली सीट से विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री 2 हजार मतों से आगे हैं।

    प्रदेश कांग्रेस प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू नादौन सीट से 3600 मतों से आगे चल रहे हैं। इसी तरह श्री नैना देवी सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर 900 मतों से आगे हैं। द्रंग सीट से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर दो हजार मतों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री आशा कुमारी भी डल्हौजी सीट से चार हजार मतों से पीछे है। विधानसभा चुनाव में राज्य में 12 नवम्बर को रिकार्ड 75.60 फीसदी मतदान हुआ था।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधवन राम हत्याकांड : रांची पुलिस बैंड बजाकर अपराधी के घर चिपकायी इस्तेहार, फिर करेगी कुर्क
    Next Article क्लोन चेक बनाकर 16.80 लाख निकाला, बैंक ऑफ इंडिया से पैसों की हुई निकासी

    Related Posts

    आदिवासी

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    Latest Posts

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.