Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हजारीबाग में नाबालिग से दरिंदगी-ह’त्या मामले में हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, गृह सचिव और डीजीपी तलब
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में नाबालिग से दरिंदगी-ह’त्या मामले में हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, गृह सचिव और डीजीपी तलब

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 30, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाईकोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद हुई नृशंस हत्या के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को अदालत ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से जवाब तलब किया है। इस घटना को लेकर पूरे राज्य में आक्रोश का माहौल है।

    हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, अधिकारियों से मांगा जवाब

    यह मामला अधिवक्ता हेमंत सिकरवार ने जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के सामने उठाया। सुनवाई के दौरान अदालत ने घटना पर गहरी चिंता और नाराजगी जताई। खंडपीठ ने राज्य के गृह सचिव, डीजीपी और हजारीबाग के एसपी को पार्टी बनाते हुए उनसे जवाब मांगा है। साथ ही दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अदालत ने इस मामले को जनहित याचिका में बदलते हुए मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ को रेफर कर दिया है। सुनवाई के दौरान हजारीबाग के एसपी वर्चुअल माध्यम से पेश हुए।

    क्या है पूरा मामला

    25 मार्च को विष्णुगढ़ क्षेत्र में 12 साल की बच्ची का शव संदिग्ध हालत में मिला था। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और साक्ष्य छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी गई। घटना सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और लोग लगातार दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

    भाजपा ने बुलाया हजारीबाग बंद

    इस घटना के विरोध में भाजपा ने 30 मार्च को हजारीबाग बंद का आह्वान किया है। पार्टी सरकार और प्रशासन पर लगातार सवाल उठा रही है। 27 मार्च को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा था और न्याय दिलाने का भरोसा दिया था।

    नेताओं का दौरा, पीड़ित परिवार से मुलाकात

    29 मार्च को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है और इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

    राज्यभर में आक्रोश, कैंडल मार्च

    घटना के विरोध में हजारीबाग समेत कई जगहों पर कैंडल मार्च निकाले गए। धनबाद में भी लोगों ने बच्ची को श्रद्धांजलि देते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई ही समाज में डर पैदा कर सकती है।

    Also Read : दुमका में स्काई डाइविंग फेस्टिवल की धूम, 10 हजार फीट से छलांग का रोमांच ले रहे लोग

    DGP और सचिव तलब High Court Takes Suo Motu Cognizance of Hazaribagh Minor Brutality Case; DGP and Secretary Summoned High Court Takes Suo Motu Cognizance of Hazaribagh Minor Brutality Case; Summons Home Secretary गृह सचिव और तलब हजारीबाग नाबालिग दरिंदगी मामले में हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान हजारीबाग में नाबालिग से दरिंदगी-हत्या मामले में हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका में स्काई डाइविंग फेस्टिवल की धूम, 10 हजार फीट से छलांग का रोमांच ले रहे लोग
    Next Article ‘अपनों’ के खिलाफ उतरेंगे संजू और जडेजा, CSK vs RR में दिखेगा इमोशन का असली खेल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.