Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Apr, 2026 ♦ 12:33 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार के भाई से गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के नाम पर मांगी गई एक करोड़ की रंगदारी
    झारखंड

    हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार के भाई से गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के नाम पर मांगी गई एक करोड़ की रंगदारी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    राँची।हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार के भाई से गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के नाम पर रंगदारी मांगी गई है।अधिवक्ता राजीव कुमार के भाई अनीश कुमार से मयंक सिंह के द्वारा एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है।गौरतलब है की इससे पहले सुजीत सिन्हा गैंग के मयंक सिन्हा के द्वारा बिल्डर अभय सिंह ( दिवंगत) से भी दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी।

    अधिवक्ता राजीव कुमार के भाई अनीश कुमार के व्हाट्सएप पर मयंक सिंह का मैसेज आया।बोला गया की सुजीत सिन्हा गैंग के मयंक सिंह बोल रहे है।बॉस का आदेश है की आप सहयोग के रूप में एक करोड़ नगद राशि दे तो आपका रिश्ता आगे तक रहेगा और नहीं तो तीन पांच कीजिएगा तो रंगदारी के रूप में देना होगा।

    बता दें कि बिल्डर व एक अखबार के मालिक अभय सिंह (अब दिवंगत) से सुजीत सिन्हा गैंग के मयंक सिंह ने 2 करोड़ रुपये रंगदारी मांगी गई थी।इसके एक सप्ताह के उनके दफ्तर पर फायरिंग की गई थी।इस मामले में बीते 17 अगस्त को पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार अपराधियों ने खुलासा किया था कि सुजीत सिन्हा के इशारे पर ही बिल्डर से दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी और उनके दफ्तर पर फायरिंग की गई थी।फायरिंग के लिए पीएलएफआई उग्रवादी परमेश्वर गोप ने पिस्टल, कार्बाइन, गोलियां और हैंड ग्रेनेड बम उपलब्ध कराया था।बाद में पुलिस ने परमेश्वर गोप को भी दबोच लिया था. फायरिंग मामले में पुलिस ने बरियातु थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मोरहाबादी निवासी रवि रंजन पांडेय व सरई टांड़ निवासी अमित उरांव, कांके थाना क्षेत्र के अरसंडे निवासी फिरोज अंसारी व गुमला जिले के कानाटोली निवासी कुलदीप गोप को गिरफ्तार किया था. इनसे पहले कुख्यात अमन साव को भी पुलिस ने दबोच लिया था।

    जमशेदपुर घाघीडीह सेंट्रल जेल
    में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा जेल के अंदर से ही गैंग चला रहा है. जेल से वह अपने गुर्गों संग रांची, हजारीबाग, रामगढ़ और पलामू के ठेकेदारों और कारोबारियों से रंगदारी मांग रहा है।रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने तक की धमकी दे रहा है. बीते दिनों सुजीत सिन्हा को राँची पुलिस ने चार दिन के लिए रिमांड पर लेकर पूछताछ किया था।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 30 सितंबर तक नहीं खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार समीक्षा के बाद लेगी निर्णय
    Next Article सहायक पुलिसकर्मियों का हंगामा, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले भी छोड़े

    Related Posts

    झारखंड

    ममता के प्रचार में हेमंत-कल्पना मैदान में, दमदार भाषण और रैली कर आदिवासी बेल्ट में फूंकी जान

    April 20, 2026
    झारखंड

    झारखंड में हाथी के हमले पर मुआवजा बढ़ाने की तैयारी, अब मिल सकते हैं 10 लाख रुपये

    April 20, 2026
    कोडरमा

    चितरपुर जंगल में 17 हाथियों का जमावड़ा, कोडरमा के सटे गांवों में अलर्ट

    April 20, 2026
    Latest Posts

    सोना-चांदी में तेजी जारी, चांदी ₹2.51 लाख और सोना ₹1.52 लाख पर

    April 20, 2026

    ममता के प्रचार में हेमंत-कल्पना मैदान में, दमदार भाषण और रैली कर आदिवासी बेल्ट में फूंकी जान

    April 20, 2026

    झारखंड में हाथी के हमले पर मुआवजा बढ़ाने की तैयारी, अब मिल सकते हैं 10 लाख रुपये

    April 20, 2026

    चितरपुर जंगल में 17 हाथियों का जमावड़ा, कोडरमा के सटे गांवों में अलर्ट

    April 20, 2026

    महिला आरक्षण : BJP ने JMM व कांग्रेस को घेरा, 25 अप्रैल को होगा आक्रोश मार्च

    April 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.