Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»BIT मेसरा छात्र की मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त, कुलपति-रजिस्ट्रार और डीजीपी कोर्ट में हुए पेश
    झारखंड

    BIT मेसरा छात्र की मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त, कुलपति-रजिस्ट्रार और डीजीपी कोर्ट में हुए पेश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    BIT मेसरा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : BIT मेसरा के पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्र राजा पासवान की मौत के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। कोर्ट के आदेश पर BIT मेसरा के कुलपति, रजिस्ट्रार, डायरेक्टर और राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता सशरीर अदालत में उपस्थित हुए।

    न्यायमूर्ति संजय प्रसाद की अदालत ने इस घटना को BIT प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था की विफलता बताया और कड़ी नाराज़गी जताई। अदालत ने कहा कि ऐसी घटनाओं से शैक्षणिक संस्थानों की छवि पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

    अदालत ने दिए यह निर्देश :

    डीजीपी अनुराग गुप्ता को राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) बनाने का निर्देश दिया गया है। BIT मेसरा प्रबंधन को छात्र की मौत मामले में की गई जांच रिपोर्ट अगली सुनवाई में अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया है। अब अगली सुनवाई 24 जून को होगी।

    जमानत मामले पर सुनवाई :

    कोर्ट को बताया गया कि इस मामले में आरोपी मौसम कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, इरफान अंसारी और साहिल अंसारी की जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही है। अब तक 5 आरोपियों पर आरोप तय हो चुके हैं, जबकि 12 अन्य के खिलाफ जांच जारी है।

    SC/ST एक्ट के नियमों का उल्लंघन :

    अदालत को यह भी सूचित किया गया कि अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 7 का उल्लंघन करते हुए इस मामले की जांच एक पुलिस उप-निरीक्षक द्वारा की गई, जबकि जांच अधिकारी का रैंक डीएसपी स्तर का होना चाहिए था।

    सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन और अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने पक्ष रखा। मामला छात्रावास में छात्रों के बीच हुए विवाद से जुड़ा है, जिसमें छात्र राजा पासवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसके शरीर पर 10 चोट के निशान मिले थे।

    Also Read : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में UG वोकेशनल कोर्स में एडमिशन शुरू, इस दिन तक करें आवेदन

    Also Read :  काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बनेगा बिहार का यह मंदिर

    24 June hearing 24 जून सुनवाई BIT Mesra BIT Mesra controversy BIT Mesra Polytechnic BIT Registrar BIT Vice Chancellor campus security failure Court Proceedings DGP Anurag Gupta hostel dispute hostel violence investigation report directive Jharkhand Education News Jharkhand high court Jharkhand Judiciary Justice Sanjay Prasad police investigation negligence Raja Paswan death case SC/ST Act violation SC/ST एक्ट उल्लंघन student death कोर्ट कार्रवाई छात्र की मौत छात्रावास विवाद जांच रिपोर्ट निर्देश झारखंड न्याय व्यवस्था झारखंड शिक्षा समाचार झारखंड हाईकोर्ट डीजीपी अनुराग गुप्ता न्यायमूर्ति संजय प्रसाद पुलिस जांच लापरवाही बीआईटी कुलपति बीआईटी मेसरा बीआईटी मेसरा पॉलिटेक्निक बीआईटी मेसरा विवाद बीआईटी रजिस्ट्रार राजा पासवान मौत मामला शैक्षणिक संस्थान सुरक्षा हॉस्टल हिंसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेसहारा बच्चों को अधिकार दिलाने के लिए ‘साथी’ अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन
    Next Article कोयल नदी ब्रिज के पास लूट की घटना में शामिल तीन अपराधी गिरफ्तार, दो फरार

    Related Posts

    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    Latest Posts

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.