Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बंगाल चुनाव को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, सीमा से सटे 5 किमी क्षेत्र सील; 52 चेकपोस्ट बनाए गए
    झारखंड

    बंगाल चुनाव को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, सीमा से सटे 5 किमी क्षेत्र सील; 52 चेकपोस्ट बनाए गए

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 21, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बंगाल चुनाव को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को देखते हुए झारखंड से सटे सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के मद्देनजर झारखंड के 10 सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। झारखंड-बंगाल सीमा पर 5 किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया गया है। सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और सीमावर्ती इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।

    10 जिलों में हाई अलर्ट, 52 चेकपोस्ट सक्रिय

    सुरक्षा के मद्देनजर साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुल 52 अस्थायी चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जहां वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

    शराब दुकानें 50 अस्थायी रूप से बंद

    चुनाव को देखते हुए सीमा से 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाली 50 शराब दुकानें 21 अप्रैल शाम 6 बजे से 23 अप्रैल शाम 6 बजे तक बंद रहेंगी। इससे चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या शराब के दुरुपयोग पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है।

    हर वाहन की जांच, संदिग्धों पर नजर

    सीमावर्ती इलाकों में बैरिकेडिंग कर हर वाहन की जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन का काम भी तेजी से चल रहा है। इंटेलिजेंस एजेंसियां भी पूरी तरह सक्रिय हैं और गुप्त रास्तों पर खास नजर रखी जा रही है।

    झारखंड पुलिस और बंगाल पुलिस में समन्वय

    झारखंड और बंगाल पुलिस के बीच लगातार संपर्क बना हुआ है। बॉर्डर के गुप्त रास्तों की जानकारी साझा की गई है ताकि किसी भी तरह की अवैध आवाजाही रोकी जा सके।

    चुनाव सुरक्षा में झारखंड के जवान भी तैनात

    बंगाल चुनाव में कुल 2407 कंपनियां तैनात की गई हैं, जिनमें झारखंड सशस्त्र पुलिस और आईआरबी की 33 कंपनियां शामिल हैं। करीब 2640 जवान चुनाव सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं।

    चुनाव बाद भी जारी रहेगी निगरानी

    प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि चुनाव के बाद भी कुछ समय तक केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती जारी रह सकती है, ताकि किसी भी तरह की हिंसा या अशांति को रोका जा सके।

    Also Read : 63 सीडीपीओ और 237 महिला पर्यवेक्षिकाएं होंगी शामिल, CM हेमंत सोरेन देंगे नियुक्ति पत्र

    #BorderSealing #BorderSecurity #BreakingNews #EastSinghbhum #ElectionUpdate #HighAlert #JharkhandAlert #PoliceDeployment #SaraikelaKharsawan #SecurityAlert #WestBengalElections checkpost Dhanbad ElectionSecurity JharkhandNews Pakur ranchi Sahibganj
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईरान अब दुनिया की ‘चौथी महाशक्ति’: अमेरिकी विशेषज्ञ ने खोल दी पश्चिमी देशों की आंखें
    Next Article RBI की चेतावनी: पश्चिम एशिया तनाव से फिर बढ़ सकती है महंगाई

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026

    झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.